यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिड़बा के वार्ड-5 में इंटरलाकिग टाइलें लगाने का काम शुरू
नगर पंचायत कमेटी द्वारा वार्ड नंबर पांच में 19 लाख रुपये की लागत से इंटरलाकिग टाइलें लगाने के कार्य का ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)
नगर पंचायत कमेटी द्वारा वार्ड नंबर पांच में 19 लाख रुपये की लागत से इंटरलाकिग टाइलें लगाने के कार्य का उद्घाटन विधायक सुरजीत सिंह धीमान व हलका इंचार्ज मास्टर अजैब सिंह रटोल द्वारा किया गया।
धीमान ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 15 करोड़ दिड़बा हलके को जारी किए हैं। इसमें में 14 करोड़ 30 लाख रुपये गांव के विकास पर खर्च होंगे। 70 लाख रुपये नगर पंचायत कमेटी पर व 20 लाख रुपये सरकारी स्कूल दिड़बा की चारदीवारी पर खर्च किए जाएंगे। 50 लाख रुपये शहर के वार्डों में खर्च होंगे। हलका इंचार्ज अजैब सिंह ने कहा कि हलके में अधूरे पड़े विकास कार्याें को जल्द पूरा किया जाएगा। नगर पंचायत कमेटी के प्रधान बिट्टू खान ने कहा कि सुरजीत धीमान विकास के लिए ग्रांट की र्कोइ कमी नहीं आने देते जिसके लिए उनका धन्यवाद किया जाता है। इस मौके कमेटी के उपप्रधान संदीप शर्मा, ईओ असीस कुमार, जेई लाल सिंह, बलकार सिंह एमसी, गगनदीप सिंह गोल्डी एमसी, प्रगट सिंह एमसी, नगर पंचायत कमेटी दिड़बा के पूर्व प्रधान अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
