पालतू कुत्ते को मारी लाठी, चाचा ने भतीजे का सिर फोड़ा
संवाद सूत्र संगरूर गांव नागरा में एक पालतु कुत्ते को डंडा मारने को लेकर शुरू हुए विवाद हो गया।
संवाद सूत्र, संगरूर : गांव नागरा में एक पालतु कुत्ते को डंडा मारने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआइ ले जाना पड़ा। पुलिस ने युवक पर लाठी से हमला करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मनजीत कौर निवासी गांव नागरा ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ अपने गेट पर खड़ी थी। तभी उसके देवर गुरमीत सिंह उर्फ राय सिंह निवासी नागरा का पालतु कुत्ता उसके बेटे जगविदर सिंह को काटने लगा। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह अपने कुत्ते को बांध कर भी नहीं रखता। कुत्ते से बचने के लिए उसके बेटे जगविदर सिंह ने कुत्ते को डंडा मारा, डंडा कुत्ते को लगा भी नहीं। इतने में उसका देवर गुरमीत सिंह ने शराबी हालत में आकर उनसे गाली गलौच करने लगा। जब वह अपने बेटे जगविदर सिंह को घर के अंदर ले जाने लगी तो गुरमीत सिंह ने जगविदर सिंह के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। हमले के कारण उसका बेटा वहीं बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में वह जगविदर सिंह को सिविल अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत को देखते हुए वह उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में जगविदर सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मनजीत कौर के बयानों के आधार पर गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।