केवल ढिल्लों को चैंबर का हिस्सा बनने का किया आग्रह
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) इंडस्ट्री चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल ने उद्योगपति व पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस दौरान घनश्याम कांसल ने ढिल्लों को चैंबर की गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कांसल ने बताया कि इलाके के सभी उद्योगपतियों को एक मंच पर लाया गया है व सरकार तक उद्योगपतियों की दिक्कतों को पहुंचाया जा रहा है लेकिन यदि वह (ढिल्लों) चैंबर का हिस्सा बन जाएं तो न केवल चैंबर मजबूत होगा बल्कि उद्योगपतियों की तमाम दिक्कतों का समाधान भी आसानी से होने लगेगा। इलाके के उद्योगपतियों को एक अनुभवी व मल्टी टेलेंटड इंडस्ट्रीलिस्ट का साथ मिलने का भरपूर लाभ मिलेगा। कांसल ने केवल सिंह ढिल्लों से आग्रह किया कि वह चैंबर का हिस्सा बनें।
संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : इंडस्ट्री चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल ने उद्योगपति और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। घनश्याम कांसल ने ढिल्लों को चैंबर की गतिविधियों की जानकारी दी। कांसल ने बताया कि इलाके के सभी उद्योगपतियों को एक मंच पर लाया गया है व सरकार तक उद्योगपतियों की दिक्कतों को पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यदि वह (ढिल्लों) चैंबर का हिस्सा बन जाएं तो न केवल चैंबर मजबूत होगा, बल्कि उद्योगपतियों की तमाम दिक्कतों का समाधान भी आसानी से होने लगेगा। इलाके के उद्योगपतियों को एक अनुभवी व मल्टी टेलेंटड इंडस्ट्रीलिस्ट का साथ मिलने का भरपूर लाभ मिलेगा। कांसल ने केवल सिंह ढिल्लों से आग्रह किया कि वह चैंबर का हिस्सा बनें। केवल ढिल्लों ने कहा कि संगरूर इंडस्ट्री चैंबर पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा सक्रिय है। खुद उन्हें और उनके बेटे करण ढिल्लों को चैंबर का हिस्सा बनने पर खुशी होगी। ढिल्लों ने भरोसा दिलाया कि सियासत से ऊपर उठकर उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान प्रदेश व केंद्र सरकार से करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि संगरूर चैंबर सरकार की हरेक योजना में सहयोग दे रहा है। उद्योगों के हितों के विपरीत होने वाले फैसलों का विरोध करने में भी चैंबर गुरेज नहीं करता है। उद्योगों के हितों की रक्षा इसी तरह होनी चाहिए।