Move to Jagran APP

पराली जलाने वाले किसानों ने नहीं किया जुर्माना

स्वच्छ पर्यावरण के दुश्मनों के आगे जिला प्रशासन बेबस होकर रह गया है। जिला प्रशासन पराली जलाने वाले किसानों को नोटिस तो जारी कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 11:26 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 11:26 PM (IST)
पराली जलाने वाले किसानों ने नहीं किया जुर्माना
पराली जलाने वाले किसानों ने नहीं किया जुर्माना

हेमंत राजू, बरनाला : पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने पराली जलाने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद किसानों ने पराली जलाई। इस पर जिला प्रशासन ने किसानों को नोटिस जारी किए थे और उनपर जुर्माना लगाया था। लेकिन किसानों पर इसका कोई असर नहीं। वहीं किसानों के आगे जिला प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है।

loksabha election banner

पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ रमनदीप सिद्धू ने बताया कि इस सीजन 2019 के दौरान जिला बरनाला के 130 गांवों में 12 टीमों ने पराली जलाने वाले 770 किसानों के चालान किए थे। 661 रेड एंट्री की गई थी। 20 लाख एक हजार रुपया जुर्माना किया गया था और 89 किसानों पर केस दर्ज किए गए थे।

सिर्फ एक लाख जुर्माना वसूला गया

अभी तक केवल 25 किसानों ने करीब एक लाख रुपए का जुर्माना जिले की तहसील बरनाला, धनौला, तपा व महल कलां में अदा किया है। पराली जलाने वाले सभी किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। विभाग ने किसानों से जुर्माना वसूली के लिए काम में तेजी ला दी है।

सख्ती के दिए गए हैं आदेश : रूही

एडीसी मेडम रूही दुग्ग ने कहा कि विभिन्न विभागों ने पराली जलाने वाले किसानों पर कारवाई की थी। उन किसानों से जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया को तेज करने के आदेश दे दिए गए हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियमों के आधार पर पराली जलाने वाले सभी किसानों को नोटिस भेज दिए गए हैं, जिनसे जुर्माना अदा करने के लिए सख्ती से कारवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.