श्मशानघाट के गैस भट्ठी में जोरदार धमाका, एक जख्मी
नजदीकी गांव नारीके कलां की श्मशानघाट में लगी गैस भट्ठी में शुक्रवार को उस समय धमाका हो गया जब संस्कार से पहले मृतक के परिजन गैस भट्ठी को चला रहे थे।
संवाद सूत्र, अमरगढ़ (संगरूर) : नजदीकी गांव नारीके कलां की श्मशानघाट में लगी गैस भट्ठी में शुक्रवार को उस समय धमाका हो गया, जब संस्कार से पहले मृतक के परिजन गैस भट्ठी को चला रहे थे। धमाके में एक व्यक्ति के पैर झुलस गए व जबकि दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए।
गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार से पहले गांव के वह श्मशानघाट की गैस भट्ठी को सिलेंडर लगाकर चेक करने लगे। तभी भट्ठी में जोरदार धमाका हो गया। धमाके से भट्ठी के ऊपर बनी हु्ई चिमनी हवा में उड़कर धरती पर जा गिरी। इसके अलावा तीन लोगों को हलकी चोट आई। श्मशानघाट में तीन -चार वर्षों से भट्ठी के जरिए संस्कार किया जाता है। लोगों का मानना है कि यह किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। गनीमत रही कि अगर संस्कार के समय ब्लास्ट हो जाता तो कोई जानी नुकसान हो सकता था। लाल सिंह के पैर खुलासा गए, जबकि भान सिंह व दर्शन सिंह बाल-बाल बचे।