नाटक मंचन कर सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार
श्री गुरु हरगोबिद खालसा स्कूल बहादुरगढ़ का वार्षिक इनाम वितरण समारोह प्रिंसिपल हरदेव सिंह सेखो मैनेजर हरभजन सिंह छपार की अगुआई में करवाया गया।
संवाद सहयोगी, अहमदगढ (संगरूर) : श्री गुरु हरगोबिद खालसा स्कूल बहादुरगढ़ का वार्षिक इनाम वितरण समारोह प्रिंसिपल हरदेव सिंह सेखो, मैनेजर हरभजन सिंह छपार की अगुआई में करवाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशे के खिलाफ झांकियां, बढ़ रहे प्रदूषण, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कार्यक्रम पेश किया। स्कूल प्रिसिपल हरदेव सिंह सेखों ने स्कूल की प्राप्तियों की वार्षिक सूचि पढ़ी। कक्षाओं में अव्वल छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल मैनेजर हरभजन सिंह छपार ने सभी का धन्यवाद किया। विद्यार्थियों ने स्किट आज एक बाप बेटे से ये नही पूछ सकता कि तुम रात के 12 बजे कहां से आये हो.., क्यों हमारे खानदान को बर्बाद करने में तुले हो पेश करके दर्शकों आकर्षक किया। नी मैं पांच दरियाओं की धरती कि वे मैं वसदी उजड़ गई धरती पंजाब दी.. गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के विद्यार्थियों ने स्किट, कोरियोग्राफी, भगड़ा, गिद्दा आदि पेश किया। इस अवसर पर प्रिसिपल हरदेव सिंह सेखों, सचिव गुरमीत सिंह छपार, प्रिसिपल गुरदर्शन कौर, सुखी घुंमन अमरीका, एडवोकेट अरविद सिंह माली, रविदर पुरी, समिदरजीत सिंह गिल, हरजिदर सिंह गिल, गुरमीत सिंह संधू, अनिल कुमार शर्मा, बलजीत सिंह गिल कनेडा, बलविदर सिंह अमरीका, कुलवंत सिंह छपार, भुपिदर कौर, कमलजीत सिंह ऊभी पार्षद, अमर सिंह सराओं, कृष्ण सिंह राजड़, सुरजीत सिंह नत्थूमाजरा, मास्टर खेम सिंह, भुपिदर सिंह ठुणीयां आदि उपस्थित थे।