श्रीरामचंद्र व बालाजी की महिमा का किया गुणगान
सुनाम मंदिर इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम में श्री बालाजी महिला संकीर्तन मंडली ने कार्यक्रम पेश किया।
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : मंदिर इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम में श्री बालाजी महिला संकीर्तन मंडली द्वारा श्री रामचंद्र जी व श्री बाला जी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। इसमें मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों व भक्तों द्वारा श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ, श्रीराम की स्तुति की व श्रीबाला जी महाराज की आरती की गई। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के देवराज सिगला व प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि विजय दशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्री राम जी ने लंका के राजा रावण को हराकर बुराई पर अच्छाई का परचम लहराया था। बुराई की हमेशा हार व सच्चाई की हमेशा जीत होती है। इस अवसर पर श्री बालाजी महाराज का लड्डुओं का भोग लगाया गया, सभी भक्तों में वितरित किया गया। मोहित गर्ग ने समस्त आए हुए भक्तों को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी व समस्त समाज के कल्याण की मंगल कामना की। इस मौके पर घनश्याम कांसल, सुरेश नप्पी, राजेश कुमार, मास्टर रचना राम, प्रवीण बिट्टू, विनोद जिदल, रविद्र गांधी, कमल गर्ग, गौरव जनालिया, वरुण कांसल, अमित गोयल, अशोक कांसल, शिल्पा जैन, अर्श शर्मा, सक्षम बांसल, हरीश कुमार, कुश शर्मा, युवी गोयल आदि उपस्थित थे।