सिविल अस्पताल देरी से पहुंचे डॉक्टर
संवाद सूत्र बरनाला कृषि बिल के विरोध के चलते शुक्रवार को सिविल अस्पताल में बाजू दिखाने आया था।
संवाद सूत्र, बरनाला :
कृषि बिल के विरोध के चलते शुक्रवार को सिविल अस्पताल में बाजू दिखाने आए श्याम कुमार ने कहा कि वह आर्थो के डॉक्टर हरीश को अपनी बाजू दिखाने के लिए सुबह 9 बजे आया था, लेकिन 11 बजे के बाद भी डॉक्टर हरीश ओपीडी रुम में नहीं आए। जिसके कारण उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लखविदर सिंह निवासी हंडिआया ने कहा कि उसके पेट में परेशानी है। डॉ. राज कुमार को दिखान था, लेकिन उनके कमरे को ताला लगा हुआ था।
एसएमओ डॉ. ज्योति कौशल ने कहा कि सभी डॉ. ओपीडी में बैठे मरीजों को देख रहे हैं, किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं आ रही। हां हो सकता है कभी डॉ. इमरजेंसी के चलते इधर-उधर गए हों, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है कि डॉक्टर ओपीडी में न हों। शुक्रवार को पंजाब बंद के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों के पास ओपीडी 20-30 के करीब ही रही।