नथूला बार्डर पर बल्लरां गांव का लाल शहीद, ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
जवान लाडी सिंह निवासी गांव बल्लरां एक गरीब परिवार से संबंध रखता था। वह तीन वर्ष पहले फौज में भर्ती हुआ था। बॉर्डर पर वह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया।
जेएनएन, संगरूर। गांव बल्लरां का एक नौजवान फौजी देश की रक्षा करते हुए सीमा पर शहीद हो गया। शहीद जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।
जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय नौजवान लाडी सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव बल्लरां एक गरीब परिवार से संबंध रखता था। वह तीन वर्ष पहले फौज में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में लाडी सिंह सिक्किम में चीन से सटे नथूला बार्डर पर तैनात था। लाड़ी सिंह 5 सिख लाई रजमेंट में था।
सेना के सूत्रों अनुसार आक्सीजन की कमी के कारण लाडी सिंह को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत उसकी मौत हुई। सोमवार सुबह शहीद लाडी सिंह का पार्थिव शरीर गांव बलरां में पहुंचा। यहां लाडी सिंह को अंतिम विदाई दी गई।
यह भी पढ़ें: गुरदासपुर उपचुनाव में आप को झटका, कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी