चूहे के पिजरे में फंसा सांप
आसमान से गिरा खजूर में अटका कहावत उस समय सच साबित हुई जब एक घर में चूहा पकड़ने के लिए रखे गए पिजरे में सांप आकर फंस गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 06:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)
आसमान से गिरा खजूर में अटका कहावत उस समय सच साबित हुई, जब एक घर में चूहा पकड़ने के लिए रखे गए पिजरे में सांप आकर फंस गया। बलियाल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष रहने वाले हरीपाल ने बताया कि उनके घर के पास खेत होने से अकसर चूहे व दूसरे जानवर घर में घुस आते हैं। उनसे छुटकारा पाने के लिए घर में पिजरा रखा हुआ है। गत रात भी उन्होंने पिजरा लगाया हुआ था। जब सुबह उठकर देखा तो उसमें चूहा नहीं बल्कि काले रंग का तीन फीट लंबा सांप फंसा हुआ था। सांप जोर-जोर से फुंकार रहा था। रिस्क लेते हुए मुश्किल से उसे बाहर छोड़ा गया, तब जाकर परिवार ने चैन की सांस ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें