सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने मनाया परिवार मिलन समारोह
संगरूर स्थानीय डीएफसी रेस्टोरेंट में ज्यूडिशरी में सेवामुक्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 7वां वार्षिक पारिवारिक मिलनी समागम का आयोजन ज्यूडिशरी विभाग पेंश्नर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मंगत राज अरोड़ा, महासचिव संजय शर्मा, एडवोकेट आसा ¨सह की अगुआई में संपन्न हुआ।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
स्थानीय डीएफसी रेस्टोरेंट में ज्यूडिशरी में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 7वां वार्षिक पारिवारिक मिलनी समागम का आयोजन ज्यूडिशरी विभाग पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मंगत राज अरोड़ा, महासचिव संजय शर्मा, एडवोकेट आसा ¨सह की अगुआई में संपन्न हुआ। समागम में मालेरकोटला के मशहूर कबाल ताहीर हलीम ने गजलों, पंजाबी गीत व सभ्याचारक समागम से समय बांधा। उनके द्वारा सोने दिया कंगणा सौदा ईको जैहा, दिल लैणा ते दिल देणा सौदा इको जैहा, लोहड़ी शगनां दी, सुंदर मुंदरिए, दौलत भी लैलो, जुगनी आदि गाकर सभी को झुमने पर विवश कर दिया। मंच संचालन करते दर्शन कुमार, प्रकाश चंद, संजय गोयल ने कहा कि ज्यूडिशरी से सेवामुक्त कर्मचारियों द्वारा समाज सेवा व लोक भलाई के कार्य किए जाते हैं। सीनियर सिटीजन व पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा वार्षिक पारिवारिक मिलनी समागम करवाने से आपसी प्यार व भाईचारक सांझ मजबूत होती है। प्रधान सुरेश गुप्ता ने एसोसिएशन के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। मदन गोपाल, मुख्तियार ¨सह, प्रकाश चंद, बल¨वदर ¨सह, संजय गोयल, अशोक कुमार, गुरदेव ¨सह, त्रिलोचन ¨सह, निरंजन शर्मा, पूर्ण चंद, सुरजीत ¨सह, राकेश कुमार ने नवजात बच्चियों व नवविवाहित जोड़ियों के साथ-साथ राज कुमार अरोड़ा, जसवीर ¨सह खालसा, प्रवीण बांसल, नत्थू लाल ढींगरा, सु¨रदर ¨सह सोढ़ी, मंगत राज अरोड़ा, कृष्ण रानी, संजय शर्मा, प्रीति शर्मा, हरी गोपाल, जय देवी, पूजा रानी, कोमल रानी को सम्मानित किया। संजय शर्मा व मंगत राज अरोड़ा ने आए समूह परिवारों व सख्शियतों को धन्यवाद किया। इस मौके इंद्रजीत ¨सह, गुरमेल ¨सह, गुरदेव ¨सह, निरंजन शर्मा, जगदीश कुमार, मीना रानी आदि उपस्थित थे। समागम के अंत में लोहड़ी जलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई।