दिल्ली आंदोलन पर बैठे किसानों को दी सामग्री
सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिग ट्रस्टी डा. एसपी सिंह ओबराय के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रधान जस्सा सिंह संधू के नेतृत्व व जिला संगरूर प्रधान सुखमिदर सिंह की देखरेख में दिल्ली आंदोलन में किसानों को प्रत्येक सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
संवाद सूत्र, संगरूर : सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिग ट्रस्टी डा. एसपी सिंह ओबराय के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रधान जस्सा सिंह संधू के नेतृत्व व जिला संगरूर प्रधान सुखमिदर सिंह की देखरेख में दिल्ली आंदोलन में किसानों को प्रत्येक सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
जिला प्रधान सुखमिदर सिंह व सदस्य सतनाम सिंह दमदमी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से आंदोलन में शामिल किसानों को फ्री मेडिकल सुविधा, महिलाओं के लिए चार सौ बाथरूम चप्पल, कंबल, त्रिपालें, लंगर का सामान, पढ़ने के लिए पुस्तकों की सेवा की जा रही है। इसके अलावा ट्रस्ट के डा. एसपी ओबराय ने आंदोलन दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को दस हजार रुपये पेंशन लगाई गई है। इस मौके परमानंद सिंह, सुखविदर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरमेल सिंह, यादविदर सिंह, कर्मजीत सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।