Move to Jagran APP

राजीव मक्खन बने सिटी जिमखाना संस्था के अध्यक्ष

सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) सिटी जिमखाना क्लब व सुनाम स्पो‌र्ट्स एंड क्लचरल क्लब की बैठक अध्यक्ष प्रेम गुप्ता के नेतृत्व में हुई। बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरमन बाजवा मुख्य मेहमान व इंडस्ट्री चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल विशेष मेहमान के रूप में हाजिर हुए। संस्था के अध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा पेश करके नई टीम का चुनाव करने का प्रस्ताव रखा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 03:34 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 06:03 PM (IST)
राजीव मक्खन बने सिटी जिमखाना संस्था के अध्यक्ष
राजीव मक्खन बने सिटी जिमखाना संस्था के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) : सिटी जिमखाना क्लब व सुनाम स्पो‌र्ट्स एंड कल्चरल क्लब की बैठक अयक्ष प्रेम गुप्ता के नेतृत्व में हुई। बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरमन बाजवा मुख्य मेहमान व इंडस्ट्री चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल विशेष मेहमान के रूप में हाजिर हुए। संस्था के अध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा पेश करके नई टीम का चुनाव करने का प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजीव मक्खन को अध्यक्ष चुना। राजीव मक्खन ने सभी सदस्यों का आभार जताते कहा कि संस्था की ओर से समाज सेवा के प्राजेक्ट लगाए जाएंगे और सरकार के विशेष अभियान में मदद की जाएगी।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरमन बाजवा ने कहा कि उक्त संस्था समाज सेवा क्षेत्र में अहम योगदान दे रही है। उनकी निजी गुजारिश है कि शहर के सफाई अभियान और वातावरण को बचाने हेतू भी उक्त संस्था अपना योगदान दे। बाजवा ने कहा कि निजी संस्थाओं के सहयोग के बिना सरकार की कोई मुहिम अपने अंजाम तक नहीं पहुंच सकती है। इस मौके पर भारत भूषण, अीदमन गोयल, मुकेश कांसल, हरीश कुमार, अश्वनी गोयल, नितिन गर्ग आदि हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.