Move to Jagran APP

चारों ओर मची गणपति महाराज के जयकारों की गूंज

संगरूर स्थानीय नाभा गेट बाजार में श्री गणपति बाला जी सेवा संघ व शहर निवासियों के सहयोग से गणपति उत्सव मनाया गया। संस्था द्वारा गणपति महाराज की विशाल मुर्ति स्थापित की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोजाना सुबह व शाम को गणपति जी की आरती व कीर्तन किया जा रहा है। 23 सितंबर को बाजारों में विशाल शोभायात्रा करते हुए रणीके में मुर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 04:23 PM (IST)
चारों ओर मची गणपति महाराज के जयकारों की गूंज
चारों ओर मची गणपति महाराज के जयकारों की गूंज

जागरण टीम, संगरूर : स्थानीय नाभा गेट बाजार में श्री गणपति बाला जी सेवा संघ व शहर निवासियों के सहयोग से गणपति उत्सव मनाया गया। संस्था द्वारा गणपति महाराज की विशाल मूर्ति स्थापित की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोजाना सुबह व शाम को गणपति जी की आरती व कीर्तन किया जा रहा है।

loksabha election banner

23 सितंबर को बाजारों में विशाल शोभायात्रा करते हुए रणीके में मुर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर सौरव गोयल, प्रेम गर्ग, सु¨रदर गोयल, अंकुर गोयल, राज ज्योति आदि उपस्थित थे। उधर, लहरागागा के प्राचीन श्री शिव दुर्गा मंदिर कमेटी व महिला मंडल कांवड़ संघ लहरागागा द्वारा प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री गणेश का गुणगान किया व ¨डपल अरोड़ा व गगन बरनाला ने सुंदर झांकियां पेश करके भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान चीनू ¨सगला व मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू शर्मा ने कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा श्री गणेश महोत्सव श्रद्धापूर्वक हर वर्ष मनाया जाता है। रोजाना मंदिर में अचार्य कमलेश काहनपुर वाले गणेश भगवान का गुणगान करते हैं व भगवान गणेश की पुजा करवाने वाले भक्तों को सम्मानित किया जाता है। मंदिर कमेटी द्वारा शहर में पिछले पांच वर्ष से सेवा निभा रहे क्लब जय हैदर शेख सेवा क्लब का विशेष सम्मान किया गया। भगवान श्री गणेश की विशाल मूर्ति, सुंदर झांकियों व दीपमाला ने भक्तों का मन मोह लिया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि अशोक ¨जदल, बिट्टू माडल, चीनू ¨सगला, गगन शर्मा, अजय ¨जदल, रवि नंदन, बलजीत शर्मा, कुशल गर्ग, विक्की नवाब, राज ¨सगला, पवन शर्मा, कुलदीप ¨सह, दीपू गर्ग, गोलू, रोहित गर्ग आदि उपस्थित थे।

उधर, अहमदगढ़ में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर द्वारा गणपति जी की मूर्ति की स्थापना की गई। मंदिर में हवन करने के उपरांत पंडित गरीश शमर की ओर से मंत्रों का उच्चारण किया गया। महिला मंडल ने श्री गणेश जी के भजन गाए। श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए सुभाष ¨जदल, बलराज गर्ग, हैपी ¨जदल, हर¨वदर बब्बू, हरीश पाल गर्ग, नरेश मित्तल, ¨जमी वर्मा आदि की अगुआई में शहर में एक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लड़के-लड़कियों ने गुलाल खेल कर एक दूसरे को गणेश विसर्जन की बधाई दी। श्री गणेश जी की मूर्ति को जंडाली नहर पर विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर प्रवीण काला, राजेश ¨सगला, ¨मटू, संजीव सूद, अशोक कुमार, पंकज सेखे वाले आदि हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.