Move to Jagran APP

पेंशनरों ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन को सम्मानित किया

संगरूर सीनियर सिटीजन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जिला संगरूर ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:35 AM (IST)
पेंशनरों ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन को सम्मानित किया
पेंशनरों ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन को सम्मानित किया

जागरण संवाददाता, संगरूर : सीनियर सिटीजन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जिला संगरूर व स्टेट मिनिस्ट्रियल एंड अलाइड पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन जिला संगरूर द्वारा तहसील कंप्लेक्स में जिला पैंशनर्ज दफ्तर में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश गाबा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के राज्य प्रधान राज कुमार अरोड़ा की अगुआई में किए गए समागम में इंजीनियर प्रवीन बांसल, रविदर सिंह गुड्डू, लाल चंद सैणी, जसवीर सिंह खालसा, डॉ. चरणजीत सिंह उड़ारी, ओपी खीपल, सुरिदर सिंह सोढ़ी, डॉ. मनमोहन सिंह, बलदेव राज मदान, मास्टर राम सरूप अलीशेर व करनैल सिंह सेखों प्रधानगी मंडल में शामिल हुए। समागम दौरान नरेश कुमार गाबा को नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनने पर सम्मानित किया गया। उनके साथ विशेष तौर पर पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव नत्थू लाल ढींगरा, ज्योती गाबा को भी सम्मान किया गया। राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से समाज सेवा, लोक भलाई व बुजुर्गों के सम्मान में समय-समय पर समागम किए जाते हैं। चेयरमैन नरेश गाबा ने कहा कि बुजुर्गों समाज का सरमाया होते हैं, उनकी सेवा करनी चाहिए। शहर को सुंदर बनाने व विकास कार्यों में कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला द्वारा उठाए कदमों में पूरा सहयोग देंगे। अगर किसी शहर निवासी को उनसे काम है तो वह सीधा मिल सकता है। सीनियर सिटीजन्स के काम पहल के आधार पर किए जाएंगे व उन्हें पूरा सम्मान किया जाएगा।

loksabha election banner

समारोह में शामिल डॉ. चरणजीत उड़ारी, सीनियर सिटीजन कुलदीप सिंह बागी, नर सिंह लाल लूथरा, हरीश अरोड़ा, मूल चंद तहसीलदार, बलजिदर सिंह, हाकम सिंह, बलदेव सिंह रतन, महिदर सिंह ढींडसा, वेद प्रकाश सचदेवा, मंगतराज अरोड़ा ने अपने विचार पेश किए। पवित्र ग्रेवाल, गुरदीप सिंह कौशल, लाल चंद सैणी,हरी गोपाल, सुखदेव शर्मा, ओपी ग्रोवर, मग्घर चंद सोही, जनकराज जोशी, कंवलजीत सिंह ने अपने विचारों व गीतों से आए मेहमानों का मनोरंजन किया। समाज सेवी नत्थू लाल ढींगरा ने कहा कि सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए, लोगों के दुख-सुख में काम आना चाहिए। इस मौके पर विश्वनाथ, गुरदेव सिंह, राज कुमार शर्मा, अशोक भल्ला, गिरधारी लाल, सुभाष अरोड़ा, प्रेम गुप्ता, सीता राम, किशोरी लाल, कुलवंत राय, प्रेमचंद गर्ग, लाभ सिंह घुमान, जगदीश राय सिगला, जसवंत सिंह भिडर, कैलाश नाथ, राजिदर सिंह चंगाल, भारत भूष्ण, सुरिदर शोरी व बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन व पेंशनर्स उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.