विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संगरूर में चलती कार में अचानक आग, मां-बेटी जलकर मौत, सीआईडी सीनियर कांस्टेबल सरबजीत कौर भी शामिल

Published: Sat, 17 Jan 2026 11:33 AM (IST)

संगरूर के दिड़बा में एक चलती कार में अचानक आग लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बेटी ...और पढ़ें

जली हुई कार को देखते हुए लोग।

जली हुई कार को देखते हुए लोग।

HighLights

  1. दिड़बा में चलती कार में लगी भीषण आग।

  2. मां-बेटी की जलकर मौके पर ही मौत।

  3. मृतक बेटी सीआईडी में सीनियर कांस्टेबल थी।

जागरण संवाददाता, संगरूर। संगरूर के दिड़बा में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें मां-बेटी की कार में आग लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिड़बा से सुलरघराट की ओर जाने वाले मार्ग पर नहर की पटरी के पास हुई, जहां एक चलती कार ने अचानक आग पकड़ ली।

आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही पलों में पूरी कार लपटों में घिर गई और अंदर मौजूद मां-बेटी को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल पाया। जानकारी के अनुसार, मृतक बेटी सरबजीत कौर दिड़बा की सीआईडी शाखा में सीनियर कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। शनिवार सुबह वह अपने गांव मौड़ा से अपनी मां के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी।

जैसे ही वे सुलरघराट के करीब पहुंचे, कार से धुआं निकलता दिखा और देखते ही देखते वाहन ने आग पकड़ ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने तुरंत कार की ओर भागकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि कोई भी करीब नहीं जा सका।

3

मृतका सरबजीत कौर की फाइल फोटो। 

पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही दिड़बा पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग बुझाने के बाद कार के अंदर से मां-बेटी के जले हुए शव बरामद किए गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि कार में आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसके लिए विस्तृत जांच की जाएगी।

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्‌ठे किए

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और वाहन की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया है। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सदमे का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों पर कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।