Move to Jagran APP

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा वर्करों ने निकाला मार्च

अहमदगढ़ (संगरूर) पंजाब भाजपा के दिशा-निर्देशों से जन जागरूकता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल अहमदगढ़ के अध्यक्ष अवतार ¨सह ब¨डग के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार गद्दी छोड़ो के नारे तले रोष मार्च किया गया। गांधी चौंक से शुरू हुआ जन जागरूकता अभियान शहर के विभिन्न बाजारों में गुजरा व भाजपा मंडल के बढ़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 12:11 AM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 12:11 AM (IST)
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा वर्करों ने निकाला मार्च
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा वर्करों ने निकाला मार्च

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी मंडल अहमदगढ़ के अध्यक्ष अवतार ¨सह ब¨डग के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार गद्दी छोड़ो के नारे तले रोष मार्च निकाला गया। गांधी चौक से शुरू हुआ जन जागरुकता अभियान शहर के विभिन्न बाजारों में गुजरा व भाजपा मंडल के बढ़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला मीडिया अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला सचिव जगतार कौडा, राज्य कार्यकारी सदस्य रमेश चंदी घई, युवा अध्यक्ष राजन घई ने कहा कि कांग्रेस सरकार घर-घर में नौकरी देने व भ्रष्टाचार व तेल कीमतें न कम करने लिए कांग्रेस सरकार की ¨नदा की। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार ने सभी विकास कार्य को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने एक पैसा भी पैट्रोल, डीजल की कीमतों में कम नही किया। जो वादे कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने किए थे, अब सरकार उन्हें पूरा करने के लिए भाग रही है। भाजपा इस जन जागरुकता अभियान के तहत सभी शहर निवासियों को शहर के रुके हुए विकास कार्य के प्रति जागरूक करेगी। इस अवसर पर महासचिव कीर्ति शर्मा, विनोद तिवाडी, हर¨जदर ¨सह खजांची, अवतार ¨सह, म¨हदर ¨सह, नरेश कुमार, बॉबी, प्रेम गुप्ता, जनर्दन प्रसाद, हरीश गोयल, जेके वर्मा, नेम चंद जैन, पवन जैन, म¨हद्र यादव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.