ससुराल परिवार पर विवाहिता से मारपीट का आरोप
संगरूर स्थानीय सिविल अस्पताल में एक विवाहिता लड़की मनप्रीत कौर से उसके ससुराल परिवार द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। लड़की के चचेरे भाई कुलदीप ¨सह निवासी फतेहगढ़ जिला संगरूर ने बताया कि मनप्रीत कौर का विवाह पातड़ां निवासी गुरप्रीत ¨सह से हुआ था। उन्होंने 6 वर्ष पहले विवाह में अपनी समर्था अनुसार पैसे लगाए थे ¨कतु विवाह के बाद लगातार मारपीट करके लड़की को मायके घर छोड़ दिया जाता था
जागरण संवाददाता, संगरूर :
स्थानीय सिविल अस्पताल में एक विवाहिता लड़की मनप्रीत कौर से उसके ससुराल परिवार द्वारा मारपीट करने पर भर्ती करवाया गया। लड़की के चचेरे भाई कुलदीप ¨सह निवासी फतेहगढ़ जिला संगरूर ने बताया कि मनप्रीत कौर का विवाह पातड़ां निवासी गुरप्रीत ¨सह से हुआ था। उन्होंने 6 वर्ष पहले विवाह में अपनी क्षमता के अनुसार दहेज इत्यादि दिया था। ¨कतु विवाह के बाद लगातार मारपीट करके लड़की को मायके घर छोड़ दिया जाता था। अब कुछ माह पहले पंचायत में बातचीत करके लड़की को भेजा गया था, ¨कतु अब फिर ससुराल परिवार ने उसके साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया। लड़की के ब्यान लेने वाले एएसआई अमरजीत ¨सह ने बताया कि लड़की के पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। पांच गहरे जख्म हैं। लड़के के ब्यानों के आधार पर पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।