Move to Jagran APP

भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा, कौंसिल चुनाव में निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान अशोक गोयल के नेतृत्व में नगर कौंसिल चुनाव के लिए वार्ड आठ में टकसाली नेता भगवान सिंह ढोट के घर पर विशेष बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 05:30 AM (IST)
भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा, कौंसिल चुनाव में निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी
भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा, कौंसिल चुनाव में निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान अशोक गोयल के नेतृत्व में नगर कौंसिल चुनाव के लिए वार्ड आठ में टकसाली नेता भगवान सिंह ढोट के घर पर विशेष बैठक हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद गुप्ता, शंकर बांसल शामिल हुए। टकसाली नेता भगवान सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेदारी को तनदेही से निभाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता व मंडल प्रधान अशोक गोयल ने कहा, उनका उद्देश्य पार्टी को स्टैंड करना है, लेकिन यह तभी संभव है जब पार्टी का विस्तार हर वर्ग में होगा। इसलिए पार्टी नगर कौंसिल चुनाव के लिए हर वार्ड में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। इसका लाभ 2022 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर किसानों की आशंका को दूर करने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म नहीं होगा। इस मौके पर भाजपा के जिला महासचिव शैली बांसल, उपाध्यक्ष डा. जगमहिदर सैनी, सचिव युगेश गर्ग, पूर्व पार्षद लछमन रैगर, युवा जिला महासचिव धीरज गोयल, मंडल महासचिव राजीव मिटा, पूर्व जिला महासचिव जरनैल सिंह ढोट, ज्ञान चंद, बलवीर सिंह, भोला सिंह, लवप्रीत सिंह, जुझार सिंह, निक्का सिंह, राजू छोटूराम उपस्थित थे।

loksabha election banner

वहीं संगरूर में भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक जिला प्रधान रणदीप सिंह दियोल की प्रधानगी में हुई। इसमें राज्य उपप्रधान व जिला संगरूर-वन के प्रभारी अर्चना दत्त ने विशेष तौर पर शिरकत की। जिला महासचिव प्रदीप गर्ग ने बताया कि जिला प्रधान दयोल व प्रभारी अर्चना दत्त की ओर से नगर कौंसिल चुनाव के लिए मंडल चुनाव इंचार्जो की नियुक्ति की गई है। इसके तहत धूरी मंडल के सरजीवन जिदल, तरसेम थापर, विनोद जैन, मालेरकोटला-वन के जतिदर कालड़ा, विजय गोयल, प्रकाश सिंह मालेरकोटला-वन के बृजेश्वर गोयल, ललित गर्ग एडवोकेट, प्रेम कपूर, भवानीगढ़ के जोगीराम साहनी, सतवंत सिंह पूनिया, नीरू तुली, अमरगढ़ के सुनील गोयल डिपल, आशुतोष विनायक, सुरेश बेदी, अहमदगढ़ के जगत कथूरिया, कैप्टन राम सिंह, सुरेश जैन को शामिल किया है, जबकि एसएस चावला व पवन गर्ग को चुनाव सामग्री का इंचार्ज नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक वार्ड में उम्मीदवार खड़े कर शानदार प्रदर्शन करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.