लड़कियों को बांटे संगिनी सहेली संस्था ने सैनेटरी पैड
संगरूर महामारी के चलते महिलाओं को सैनेटरी पैड उपलब्ध करवाने हेतु संगिनी सहेली संस्था ने पैठ बांटे।
जागरण संवाददाता, संगरूर : महामारी के चलते महिलाओं को सैनेटरी पैड उपलब्ध करवाने हेतु संगिनी सहेली संस्था द्वारा विशेष प्रबंध किया गया है। इसके तहत विश्व माहवारी सफाई दिवस पर करवाए प्रोग्राम में जिला रेड क्रास सोसयटी संगरूर के चेयरपर्सन डॉ. गगन कुंदरा डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स ने विशेष तौर पर शिरकत की। संस्था द्वारा रेडक्रास कार्याल्य कुष्ठ आश्रम व गुरुघर उभावाल में लड़कियों को सैनेटरी पैड वितरित किए। डॉ. कुंदरा ने लड़कियों को माहवारी संबंधी जानकारी देते हुए सफाई को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह एक मानसिक व शरीरिक से जुड़ा हुआ विषय है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि अधिक से अधिक जानकारी इक्ट्ठा करने की जरूरत है। क्योंकि जानकारी के अभाव में सफाई न रखने से कई प्रकार की भयानक बीमारियां लगने का डर रहता है।