Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • punjab
  • sangrur
LIVE BLOG

Punjab Bandh: किसानों का पंजाब बंद खत्म! सभी बैरिकेड्स खुले, दिल्ली आने वालों के लिए राहत की खबर; रेलवे को लाखों का नुकसान

Punjab Bandh Today Live News updates खनौरी सीमा पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में किसानों ने सोमवार (30 दिसंबर) को पंजाब बंद कर दिया। इस दौरान बसें नहीं चलीं। रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई भी बंद रखे गए। एसजीपीसी ने भी बंद का समर्थन किया।

By Rajiv Mishra Mon, 30 Dec 2024 06:06 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, खनौरी (संगरूर)। किसानों की मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर 34 दिनों से अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद (Punjab Bandh Today) किया गया। किसान फसलों की MSP पर गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

किसानों ने सुबह 7 बजे हाईवे बंद कर दिए। अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसान बैठ गए। फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि किसानों ने बंद की सूचना रेलवे को दी थी, जिसके बाद वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 108 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई।

किसानों के बंद के एलान को एसजीपीसी समेत कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंंदर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों की जायज मांगें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करें। एसजीपीसी कार्यालय व उसके संस्थान सोमवार को बंद रहे।

30 Dec 20246:06:27 PM
रेलवे को भारी नुकसान

किसानों के धरने की वजह से रद और शॉर्ट टर्मिनेट की गई रेलगाड़ियों से परेशान हुए 221 यात्रियों की तरफ से 173680 रुपये का रिफंड लिया गया। जिसमें जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से 157885 और जालंधर कैंट स्टेशन से 15795 का रिफंड शामिल है। 

30 Dec 20245:20:03 PM
रोडवेज की बसें शुरू
blog images

फाजिल्का की विभिन्न सड़कों से किसानों ने उठाया धरना। रोडवेज की बसें शुरू हो गईं। 

30 Dec 20244:41:37 PM
दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर आवाजाही शुरू
blog images

 दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर वाहन चलने शुरू हो गए। लोग अपने गंतव्य को जा रहे हैं।

30 Dec 20244:37:25 PM
किसानों का धरना खत्म

 जालंधर की धन्नो वाली गांव के बाहर नेशनल हाईवे पर किसानों का धरना खत्म। 

30 Dec 20243:39:41 PM
Punjab Bandh LIVE News: लुधियाना में जबरदस्ती दुकानें बंद करवाते किसान
blog images

लुधियाना के बस्ती जोधेवाल चौक पर दुकानदारों से जबरदस्ती दुकानें बंद करवाते किसान। इस दौरान किसानों के साथ दुकानदारों की बहस भी हुई। बता दें कि किसान संगठनों ने आज पंजाब बंद का एलान किया है।

30 Dec 20243:11:44 PM
Punjab Bandh LIVE News: खनौरी बॉर्डर पर लाउडस्पीकर हो रहा है ये एलान

खनौरी मोर्चा स्थल पर एक ट्रैक्टर पर लाउडस्पीकर लगाकर किसानों द्वारा यह जानकारी दी जा रही है कि बड़ी संख्या में पुलिस बल खनौरी पहुंचकर डल्लेवाल को जबरन हिरासत में ले सकता है। इसके साथ ही इस रिकॉर्डिंग में कहा गया है कि पुलिस प्रशासन और डल्लेवाल के बीच मीटिंगों के कई दौर हो चुके हैं लेकिन डल्लेवाल इस बात पर अड़े हुए हैं कि उनकी मांगें लागू किए जाने पर ही वह मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए राजी होंगे।

30 Dec 20242:44:34 PM
Punjab Bandh LIVE News: किसानों ने रोकी BSF की गाड़ी
blog images

गुरदासपुर में किसानों द्वारा जम्मू अमृतसर नेशनल हाईवे बंद किया गया है। इस दौरान बीएसएफ की गाड़ियों को किसानों द्वारा रोका गया जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझा बुझाकर वहां से बीएसएफ के जवानों को निकाला।

30 Dec 20242:14:01 PM
Punjab Bandh LIVE News: डल्लेवाल से मिलने पहुंचे जसकरण सिंह

खनौरी में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने रिटायर्ड एडीजीपी जसकरण सिंह पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डल्लेवालों के मेडिकल टेस्ट करने के लिए डॉक्टरों की टीम भी पहुंची। इस बारे में रिटायर्ड एडीजीपी ने कहा कि वह तो मेडिकल टीम के साथ इसलिए जा रहे हैं ताकि डल्लेवाल के टेस्ट सैंपल लेने में कोई दिक्कत ना हो। साथ ही उन्होंने कहा कि डल्लेवाल को मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के लिए मनाया जा रहा है और इस संबंध में प्रयास जारी हैं।

खनौरी में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने पहुंचे रिटायर्ड एडीजीपी जसकरण सिंह pic.twitter.com/tJx7EXVlIP

— RAJIEV (राजीव) (@mishrarajiv08) December 30, 2024

30 Dec 20241:48:03 PM
Punjab Bandh LIVE News: फिल्लौर में किसानों ने जाम किया हाईवे
blog images

जालंधर के फिल्लौर में किसानों द्वारा हाईवे जाम किया गया। बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में किसान संगठनों ने पंजाब बंद का एलान किया है।

30 Dec 20241:32:04 PM
Punjab Bandh LIVE News: लुधियाना में जबरदस्ती दुकानें बंद करवा रहे हैं किसान
blog images

लुधियाना के तैंतीस फुटा रोड पर किसान और उनके साथ आए युवकों द्वारा जबरदस्ती दुकानें बंद करवाई जा रही हैं। किसान ट्रैक्टर पर बैठ कर बाजारों में घूम रहे हैं और दुकानें बंद करवा रहे हैं।

30 Dec 20241:03:10 PM
Punjab Bandh LIVE News: बैंक ऑफ बड़ौदा के अंदर घुसे किसान
blog images

लुधियाना में बस्ती जोधेवाल चौक पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को भी बंद करवाने किसान पहुंचे। किसान बैंक के अंदर घुस गए और मैनेजर से बहस की। जिसके बाद बैंक का शटर गिरा दिया।

30 Dec 202412:33:41 PM
Punjab Bandh LIVE News: बटाला में सड़क पर धरना दे रहे हैं किसान
blog images

बटाला में जालंधर रोड पर किसान ट्रक और ट्रालियां लगा कर सड़क पर धरना कर रहे हैं।

30 Dec 202411:54:24 AM
Punjab Bandh LIVE News: मोहाली में धरने पर बैठे किसान

पंजाब बंद के दौरान मोहाली में किसान धरने पर बैठे हैं। सैकड़ों किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

VIDEO | Punjab: Farmers sit on protest in #Mohali amid day-long shutdown in the state.

Hundreds of farmers have been protesting at the Punjab-Haryana border demanding a legal guarantee of a minimum support price (MSP) for crops.#FarmersProtest #PunjabBandh

(Full video… pic.twitter.com/Vkpy8pEOuk

— Press Trust of India (@PTI_News) December 30, 2024

30 Dec 202411:39:00 AM
Punjab Bandh LIVE News: लुधियाना के दुगरी पुल पर किसानों ने लगाया जाम
blog images

लुधियाना में पंजाब बंद के तहत किसानों ने दुगरी पुल पर भी जाम लगा दिया है। पुल पर किसानों ने अपने ट्रैक्टर खड़ कर दिए हैं।

30 Dec 202411:14:31 AM
Punjab Bandh LIVE News: अमृतसर के गोल्डेन गेट पर नारेबाजी करते किसान
blog images

अमृतसर के गोल्डन गेट पर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य।

30 Dec 202410:57:18 AM
Punjab Bandh LIVE News: फाजिल्का के रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर बैठे किसान
blog images

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में आज किसानों ने पंजाब बंद का एलान किया है। पंजाब में कई जगहों पर किसान धरना दे रहे है। फाजिल्का के रेलवे स्टेशन पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं।

30 Dec 202410:50:29 AM
Punjab Bandh LIVE News: राजपुरा रोड पर लगी वाहनों की लंबी लाइन
blog images

राजपुरा रोड के टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। वहीं सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

30 Dec 202410:33:41 AM
Punjab Bandh LIVE News: ट्रेनें कैंसिल होने से अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान
blog images

पंजाब बंद के चलते पंजाब में कई ट्रेनें कैंसिल हैं। ट्रेनों के रद्द होने से अमृतसर रेलवे स्टेशन पर कई यात्री परेशान दिखे।

30 Dec 202410:18:02 AM
Punjab Bandh LIVE News: पंजाब बंद के चलते पठानकोट के मेन बाजार बंद
blog images

किसानों द्वारा पंजाब बंद के चलते पठानकोट के मुख्य बाजार बंद हैं। पहले यह बाजार सुबह 10 बजे खुल जाते थे, लेकिन पंजाब बंद के चलते अभी तक लगभग सभी बाजार बंद हैं। उधर, किसानों ने लदपालवां टोल प्लाजा, कथलौर पुल और माधोपुर में भी धरना लगाया हुआ है। जिसके चलते बस सेवा पूरी तरह से ठप है। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

30 Dec 202410:15:59 AM
Punjab Bandh LIVE News: पेट्रोल पंप बंद होने से आम लोगों को हो रही है परेशानी
blog images

फाजिल्का के वान बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप के बंद होने के चलते निराश होकर वापस लौटते वाहन चालक। बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में आज पंजाब बंद का एलान किया गया है।

30 Dec 202410:01:08 AM
Punjab Bandh LIVE News: मनन टोल प्लाजा पर शुरू हुआ धरना
blog images

तरनतारन जिले के गांव मनन टोल प्लाजा पर सुबह 7:00 बजे किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता बलजीत सिंह बघेल सिंह वाला की अगवाई में धरना शुरू कर दिया गया। यहां पूरी तरह से यातायात ठप है। धरने में किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

30 Dec 20249:48:44 AM
Punjab Bandh LIVE News: एंबुलेंस का नहीं रोका जा रहा है रास्ता
blog images

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में हड़ताल के दौरान एंबुलेंस को रास्ता देते हुए किसान संगठन के पदाधिकारी।

30 Dec 20249:32:18 AM
Punjab Bandh LIVE News: अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात
blog images

किसानों द्वारा पंजाब बंद के आह्वाहन के चलते अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

30 Dec 20249:11:44 AM
Punjab Bandh LIVE News: मोहाली एयरपोर्ट पर किसानों का चक्काजाम

मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर किसानों ने चक्का जाम कर दिया है। किसानों की तरफ से रोड पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर बंद किया है। इसके कारण सुबह-सुबह ट्रैफिक जाम भी हो गया है। किसानों की तरफ से एयरपोर्ट रोड पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च के पास रेलवे ब्रिज के नीचे यह रोड बंद किया है। किसान संगठनों की तरफ से आज पूरे पंजाब में बंद का ऐलान किया है। मोहाली में इसका पूरा असर देखा जा रहा है। बता दें कि आम दिनों में इस एयरपोर्ट रोड पर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती थी। क्योंकि यह रोड पंजाब से हरियाणा और चंडीगढ़ को जोड़ने वाला  रोड है।

मोहाली एयरपोर्ट पर किसानों का चक्काजाम...#KisanAndolan2 #punjabband pic.twitter.com/XhITVS42Yj

— RAJIEV (राजीव) (@mishrarajiv08) December 30, 2024

30 Dec 20249:07:52 AM
Punjab Bandh LIVE News: सिरसा गुट के बैनर तले धरना प्रदर्शन करते किसान
blog images

पठानकोट के लाड़पलमा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन सिरसा गुट के बैनर तले किसान धरना प्रदर्शन करते हुए।

30 Dec 20248:52:50 AM
Punjab Bandh LIVE News: जालंधर की सब्जी मंडी में बंद का असर नहीं
blog images

जालंधर की सब्जी मंडी जहां पर खरीदार भी पहुंच रहे हैं तथा माल की आमद भी सामान्य दिनों की तरह हो रही है।

30 Dec 20248:51:06 AM
Punjab Bandh LIVE News: लाडोवाल टोल प्लाजा किसानों ने किया बंद
blog images

पंजाब बंद के एलान के बाद सोमवार की सुबह लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को किसानों ने बंद कर दिया। इस दौरान सिर्फ यात्रियों और एम्बुलेंस को जाने की इजाजत दी गई, जबकि बाकी सभी वापिस लौटाया गया। कुछ लोगों से रास्ता लेने को लेकर मामूली बहस भी हुई। वहीं थाना लाडोवाल की पुलिस के अलावा बाकी के मुलाजिम भी मौजूद रहे।

30 Dec 20248:49:08 AM
Punjab Bandh LIVE News: अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर बैठे किसान
blog images

पठानकोट जिला के अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर लाड़पलवा टोल प्लाजा और माधोपुर में किसान धरने पर बैठ गए हैं। अमृतसर के लिए न तो कोई बस और ट्रेन चल रही है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us