शिक्षक दिवस पर प्रिसिपल को किया सम्मानित
संगरूर भारतीय जनता पार्टी की ओर से अध्यापक दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 05:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, संगरूर :
भारतीय जनता पार्टी की ओर से अध्यापक दिवस मनाया गया। पार्टी के जिला महासचिव रणदीप सिंह दियोल की अगुआई में स्थानीय भाजपा नेताओं ने अमरगढ़ सरकारी कॉलेज के प्रिसिपल सुखवीर सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया। जिला जनरल सचिव दयोल ने कहा कि अध्यापक व गुरू का रुतबा हमारे समाज में बहुत बड़ा माना गया है। क्योंकि सभी के जीवन को दिशा देने के लिए अध्यापक का अहम रोल होता है। मौके पर मंडल प्रधान अमरगढ़ शहरी हर्ष सिगला, मंडल प्रधान देहाती अमरगढ़ गुरमीत सिंह टिवाणा, मीत प्रधान हरमन कौड़ा, कोमलदीप सिंह जोशी, बग्गा सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें