लोगों को पुलिस सांझ केंद्र के लाभ बताए
चीमा (संगरूर) पुलिस सांझ केंद्र चीमा में केंद्र इंचार्ज बेअंत सिंह के नेतृत्व में सेमिनार लगाया।
जेएनएन, चीमा (संगरूर) : पुलिस सांझ केंद्र चीमा में केंद्र इंचार्ज बेअंत सिंह के नेतृत्व में केंद्र सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों को सांझ केंद्र में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने पर विचार विमर्श किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए इंचार्ज बेअंत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पुलिस सांझ केंद्रों के जरिए लोगों को जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि उन्हें सांझ केंद्र से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाता है। इस अवसर पर समूह सदस्यों द्वारा सांझ केंद्रों की को और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए पेंट करवाने पर सहमति प्रगट की गई। इस मौके पर रविदर बांसल, डॉ. सुरजीत सिंह, अशोक कुमार, जसवंत सिंह, महिदरपाल बातिश, परमात्मा सिंह, अमृतपाल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।