जोरा सिंह मंडेर का नॉवल पिड दी मिट्टी का लोकार्पण
संगरूर पंजाबी साहित्य सभा द्वारा कनाडा निवासी साहित्यकार जोरा सिंह मंडेर का नावल पिड दी मिट्टी का डॉ. नरविदर सिंह कौशल पाला मल सिगला कृष्ण बेताब डॉ. भगवंत सिंह की अगुआई में लोकार्पण किया गया।
जागरण संवाददाता, संगरूर : पंजाबी साहित्य सभा द्वारा कनाडा निवासी साहित्यकार जोरा सिंह मंडेर का नावल पिड दी मिट्टी का डॉ. नरविदर सिंह कौशल, पाला मल सिगला, कृष्ण बेताब, डॉ. भगवंत सिंह की अगुआई में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जोरा सिंह मंडेर ने कहा कि जो कुछ भी सामने दिख रहा है, उसे लफ्जों में पिरोने का उन्होंने प्रयत्न किया है। गांव की मिट्टी ऐसी होती है, जिसकी याद खुद ब खुद बोलती है। वतन की याद, वतन की लालसा हमें विदेशों में पहुंचकर पता चलता है। गुरनाम सिंह, जगदीप सिंह, डॉ. दविदर कौर, कृष्ण बेताब, गुरप्रीत, संदीप, डॉ. गुरशरणजीत सिंह ने विचार चर्चा में भाग लेकर नावल की बनावट संबंधी संवाद रचा। डॉ. नरविदर सिंह कौशल ने कहा कि यह नॉवल पंजाबी के बेहतरीन नावल है। गीतकार बचन बेदिल व कृष्ण बेताब ने पंजाब के विरासती गुणों को उभारती रचनाएं पेश करके वाहवाही लूटी। इस मौके बिक्कर सिंह, जगमेल सिंह सिद्धू, जगदीप सिंह, गुरबचन सिंह, जगजीत सिंह, डॉ. सुखचरणजीत सिंह, दीवान सिंह, हंसराज, कृपाल सिंह, अवतार सिंह, प्रताप सिंह, मनप्रीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, भारत भूषण, डॉ. गुरमीत कौर आदि उपस्थित थे। डा. सुखचरणजीत सिंह गोसल ने सभी का धन्यवाद किया।