कोरोना की रफ्तार से बढ़ रही महंगाई : गोबिदर सिंह
संगरूर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक संगरूर की बैठक की।
संवाद सहयोगी, संगरूर :
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक संगरूर की बैठक श्री मस्तुआना साहिब के गुरुद्वारा माता भोली कौर जी में ब्लॉक प्रधान गोबिदर सिंह मंगवाल के नेतृत्व में हुई। प्रधान गोबिदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए तीन आर्डिनेंस किसान व मजदूर विरोधी हैं। सरकार लॉकडाउन के दौरान लोगों को राहत देने की बजाय सरेआम परेशान कर रही है। पेट्रोल व डीजल के भाव लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिसका गरीब किसानों व मजदूरों पर सबसे अधिक असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत काफी कम है, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार लोगों को लूट रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अपनी लोक विरोधी नीतियों को वापस ले, जिसके खिलाफ यूनियन द्वारा 30 जून को पंजाब के हेडक्वाटरों में धरने दिए जाएंगे। बैठक में सरूप चंद किलाभरियां, रणजीत सिंह, अजैब सिंह, लाभ सिंह, कर्मजीत सिंह, सोमनाथ, भूरा सिंह, सुखदेव सिंह, हरदेव सिंह, हाकम सिंह, दरबारा सिंह, कर्मजीत सिंह आदि उपस्थित थे।