लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आजाद हैं परमिदर : ढींडसा
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा ने फिर दोहराया कि लोकसभा चुनाव लडने के फैसले के लिए उनके बेटे परमिदर सिंह ढींढसा आजाद हैं। इस मामले में वह दखल नहीं देंगे। पार्टी के साथ उनके सैद्धांतिक मतभेद हैं। शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते ढींडसा ने कहा कि सियासी मामलों में वह ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते हैं।
संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा ने दोहराया है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले के लिए उनके बेटे परमिदर सिंह ढींडसा आजाद हैं। इस मामले में वह दखल नहीं देंगे। पार्टी के साथ उनके सैद्धांतिक मतभेद हैं। शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ढींडसा ने कहा कि सियासी मामलों में वह ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते हैं।
उन्होंने कई सवालों पर जवाब नहीं देने में खुद की असमर्थता व्यक्त की। एक जवाब में ढींडसा ने कहा कि यदि किसी भी सरकार में शामिल नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, तो सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पंजाब में भी सरकार के एक प्रतिनिधि पर इस तरह की अंगुलियां उठ रही हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है जोकि अनुचित है। ऐसे मामलों से नेताओं की छवि भी धूमल होती है। ढींडसा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम ही बताएंगे कि केंद्र की मोदी सरकार की कारगुजारी से जनता संतुष्ट है या नहीं। इस दौरान लायंस क्लब की ओर से ढींडसा का सम्मान किया गया। इस मौके पर राजिदर सिंह कांझला, प्रितपाल सिंह हांडा, सुशील गोयल, सुनीता शर्मा, मनिदर सिंह लख्मीरवाला, अच्छरू गोयल, परमिदर सिंह जार्ज, भागीरथ राय गोयल, चमकौर सिंह आदि उपस्थित थे।