संजय लहरी पंजाब जर्नलिस्ट यूनियन के प्रधान बने
धूरी (संगरूर) पंजाब जर्नलिस्ट यूनियन का चुनाव प्रेस ट्रस्ट पंजाब के कार्याल्य में हुआ।
संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर) : पंजाब जर्नलिस्ट यूनियन का चुनाव प्रेस ट्रस्ट पंजाब के कार्याल्य में हुआ। जिसमें विभिन्न अखबारों, टीवी चैनलों व सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान के तौर पर ट्रस्ट के प्रधान डॉ. अनवर भसौड़ व चेयरमैन एडवोकेट राजेश्वर पिटू शामिल हुए। चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से संजय लहरी को प्रधान, शाम लाल शर्मा को सीनियर उप प्रधान, सुरिदर सिंह को उप प्रधान, रणजीत भसीन को चेयरमैन, रत्न सिंह भंडारी को जनरल सचिव, रविदर सिंह जोली को विशेष सचिव, दीपक विग व लखवीर धांदरा को सहायक सचिव, बिन्नी गर्ग को वित्त सचिव, विकास वर्मा को जत्थेबंधक सचिव नियुक्त किया गया। जबकि हर्ष कौशल, जसवीर मान, तिलक राज वधवा, प्रवीन गर्ग, रविदर कोहली व तरसेम सैणी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।