ओबीसी मोर्चा के स्टेट प्रधान को किया सम्मानित
मालेरकोटला स्थानीय महाराजा होटल में भाजपा जिला प्रधान रणदीप सिंह दियोल को सम्मानित किया।
संवाद सहयोगी, मालेरकोटला (संगरूर) : महाराजा होटल में भाजपा जिला प्रधान रणदीप सिंह दियोल व महासचिव दीपक जैन के नेतृत्व में रखे गए सादे समारोह दौरान भाजपा के ओबीसी मोर्चा पंजाब के राज्य प्रधान राजिदर बिट्टा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। बिट्टा ने कहा कि भाजपा पंजाब में ओबीसी में आ रहे 70 के करीब विभिन्न वर्गों को अपने साथ जोड़ेगी। पंजाब की टीम में जिला संगरूर को बनता सम्मान दिया जाएगा। राज्य में बस रहे समूह धर्मों के लोगों के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को पंजाब की जनता सिरे से नकार चुकी है, क्योंकि सरकार की अपने ही अफसरशाही व कांग्रेसी नेताओं में तालमेल नहीं बना पाई है। इसलिए सरकार आम लोगों का भला नहीं कर सकती है। इस मौके डीलेश शर्मा, जगत कथूरिया, विक्रम पाली, कोमलदीप जोशी, गौरव धीमान, संजीव धीमान, पवन वर्मा, सुरजीत गोगना आदि उपस्थित थे।