Move to Jagran APP

सदर बाजार में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री

सदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषितसदर बाजार में चार पहिया वाहन की नौ एंट्री जोन घोषित

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 07:14 PM (IST)
सदर बाजार में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री
सदर बाजार में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री

संवाद सहयोगी, बरनाला : बेशक शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी व पुलिस प्रशासन एडी चोटी का जोर लगा रहा है व इसके लिए शहर के विभिन्न बाजारों को चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा वह पर नो एंट्री के साइन बोर्ड लगाए गए है, तो कहीं वन वे घोषित किया जा चुका है।

loksabha election banner

गौर हो कि इन लाख कोशिशों के बावजूद ट्रैफिक की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है व लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है। शहर के फरवाही बाजार, हंडिआया बाजार  व खद्दर भंडार में तो मानो बाइक निकालना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी कमी शहर में ट्रैफिक को लेकर पार्किंग का न होना व ट्रैफिक कंट्रोल के लिए ट्रैफिक कर्मचारियों की कमी है। गौर हो कि ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए मात्र 14 कर्मचारी है, जो जिले का ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे है व शहर में तो इसके मुकाबले शहर में करीब 8 कर्मचारी हैं, जिसमें चार चालान काटने व अन्य पक्के तौर पर तैनात हैं, जिस कारण शहर में ट्रैफिक जाम लगा रहा है। गौर हो कि दैनिक जागरण द्वारा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन को संज्ञान करवाया गया था, लेकिन कोई समाधान नही किया गया व वन वे करके खानापूर्ति कर दी गई।

शहर के पक्का कॉलेज रोड़ पर सब्जी मंडी, एचडीएफसी बैंक, जोड़े पेट्रोल पंप, केसी रोड़ नजदीक डॉक्टर नरेश, रामबाग रोड, गड्ढा खाना चौक पर वाहनों से प्रतिदिन लंबा जाम लग जाता है। गौर हो कि जिले में 80 हजार के करीब वाहन रजिस्ट्रर है व इन वाहनों में दो पहिया, चार पहिया शामिल है। शहर में प्रतिदिन दूसरे शहरों से 25 से 30 हजार के करीब वाहन आते है।

ट्रैफिक इंचार्ज गौरववंश ¨सह ने कहा कि रैली व बरसी समारोह के कारण पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, लेकिन सोमवार से ट्रैफिक कंट्रोल हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.