Move to Jagran APP

शादी के बाद नहीं हुई संतान, ससुराल वाले किए परेशान तो दे दी जान

लहरागागा (संगरूर) ससुराल परिवार से तंग आकर एक विवाहिता ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली थी। इसके तहत सोमवार को विवाहिता के परिजनों ने ससुराल परिवार पर बनती कार्रर्वाइ न करने के रोष में लहरा-सुनाम रोड़ गागा नहर के मुख्य मार्ग पर लड़की की लाश रखकर थाना लहरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लड़की के परिजनों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया जिसके बाद पुलिस ने ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त करवाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:31 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:22 AM (IST)
शादी के बाद नहीं हुई संतान, ससुराल वाले किए परेशान तो दे दी जान
शादी के बाद नहीं हुई संतान, ससुराल वाले किए परेशान तो दे दी जान

जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) :

loksabha election banner

ससुराल परिवार से परेशान एक विवाहिता ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को विवाहिता के परिजनों ने ससुराल परिवार पर बनती कार्रवाई न करने के विरोध में लहरा-सुनाम रोड़ गागा नहर के मुख्य मार्ग पर महिला का शव रखकर थाना लहरा के खिलाफ नारेबाजी की।

लड़की के परिजनों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया, जिसके बाद पुलिस ने ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त करवाया।

मृतक के पिता निर्मल सिंह निवासी गांव लाडबंजारा कलां ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कर्मजीत कौर का दो वर्ष पहले गांव घोड़ेनब के परमिदर सिंह से विवाह किया था। इस दौरान उसका कोई बच्चा नहीं हुआ तो घर में झगड़ा रहने लगा। परमिदर सिंह कर्मजीत कौर को शराब पीकर पीटता था। उसे घर से निकाल देता था। कई बार रिश्तेदार उन्हें समझाकर लड़की को वापस ससुराल छोड़ आते थे। ससुराल वाले उसे तलाक देने के लिए मजबूर करता था, जिससे तंग आकर कर्मजीत कौर ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। कर्मजीत की मौत के बाद लड़की के परिवार वालों के बयानों पर उसके पति धरमिदर सिंह, देवर गुरभिदर सिंह व सास गुरजीत कौर के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत थाना लहरा में केस दर्ज हो गया, लेकिन लड़की के माता-पिता ने हत्या की धारा को शामिल करने की मांग की। अब वह आरोपियों के खिलाफ धारा 304 या 302 की कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। लड़की के पिता व रिश्तेदारों ने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक कर्मजीत कौर का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

थाना लहरा के प्रमुख इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि वही मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार पर कार्रर्वाइ की जाएगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। भरोसा दिलाए जाने के बाद मृतका के परिजनों ने धरना समाप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.