कृषि अध्यादेश के खिलाफ भाकियू उगराहां के समर्थन कस एलान
संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) माता मोदी पार्क में राम मोहम्मद सिंह आजाद क्लब व किसान यूनियन ने की बैठक।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : माता मोदी पार्क में राम मोहम्मद सिंह आजाद क्लब व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा सांझी बैठक की गई। बैठक में कृषि अध्यादेश व बिजली बिल के खिलाफ केंद्र की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राम मोहम्मद सिंह आजाद क्लब के प्रधान जसपाल सिंह पाला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई है, जिससे किसानों की फसलों की खरीद बड़े घरानों के अधीन हो जाएगी, जिस कारण किसानों के आर्थिक शोषण होने के साथ-साथ विरोधी नतीजे निकलेंगे, क्योंकि किसानों को निजी कंपनियों की तरफ से फसलों के पूरे समर्थन मूल्य से कम दाम पर फसलों की खरीद की जाएगी। इसके साथ किसानों की आर्थिक तौर पर कमर टूट जाएगी व इस समय राम मोहम्मद सिंह आजाद क्लब द्वारा किसानों के पक्ष में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के साथ संघर्ष में समर्थन का फैसला किया है। क्लब के सरपरस्त लखविदर सिंह लीला ने कहा कि किसानों के खिलाफ किए गए ऑर्डिनेंस के चलते उनके हक में कंधे के साथ कंधा लगाकर खड़े हैं, क्योंकि देश की आर्थिकता किसानी से जुड़ी हुई है व किसानों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान नेता गुरमीत सिंह जम्मू व जोगिदर सिंह जोशन ने क्लब के समूह सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके अवतार सिंह तारी गुरचरण सिंह शम्मी, गुरचरण सिंह, जसपाल सिंह पाला, करनैल सिंह, चमकौर सिंह हांडा, बलजिदर सिंह काका, अमरजीत सिंह ठेकेदार, नानक सिंह, ज्ञान सिंह, सुरिदर सिंह थिद, जोगिदर सिंह जोशन, गुरमीत सिंह जम्मू, मलकीत सिंह थिद आदि उपस्थित थे।