माहौल बिगाड़ रही मोदी सरकार: राजा बीरकलां
संवाद सहयोगी दिड़बा (संगरूर) कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन ने बयान जारी किए।
संवाद सहयोगी, दिड़बा (संगरूर) :
कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजिदर सिंह राजा बीरकलां ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चुपचाप किसान विरोधी काले कानून लाकर किसानों से धोखा किया है। सरकार ने खुद बहुमत कर यह कानून पास किए हैं। बीरकलां जसवीर सिंह ठेकेदार के गृह प्रवेश समागम में शामिल होने आए थे। बीरकलां ने कहा कि नए खेती सुधार कानून के खिलाफ किसान सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। मोदी सरकार के मंत्री पंजाब आकर किसानों को समझा रहे हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। सरकार द्वारा दिल्ली बुलाए किसानों से बात तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान को सुविधाएं देने की बजाय परेशान करने वाले कानून बनाए दिए हैं, जिससे देश के सभी वर्गों का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह किसानों के साथ खड़े हैं। जल्द ही विशेष इजलास बुलाकर पंजाब में बिल लागू न करने संबंधी प्रस्ताव डाला जाएगा, परन्तु वहीं दूसरी भाजपा की मोदी सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ देने हेतु देश विरोधी कानून बना रही है।