चेतना रैलियां निकालकर किसानों को किया लामबंद
संवाद सहयोगी संगरूर केंद्रीय कृषि अध्यादेशों के खिलाफ दस किसान संगठनों ने रैली निकाली।
संवाद सहयोगी, संगरूर :
केंद्रीय कृषि अध्यादेशों के खिलाफ दस किसान संगठनों ने पंजाब की पांच जगहों पर की जा रही रोष रैलियों की तैयारियों के लिए रविवार को किरती किसान यूनियन द्वारा गांव ढ़डरियां, दियालगढ़, पिडी कैबोवाल व भाई की समाध में चेतना रैलियां की गई। किसानों को 14 सितंबर को होने वाली रैली में शिरकत करने के लिए बरनाला में पहुंचने की अपील की। रैलियों को किरती किसान यूनियन यूथ विग के प्रांतीय कनवीनर भूपिदर सिंह लोंगोवाल, जिला कार्यकर्ता भजन सिंह, सुखदेव सिंह उभावाल ने कहा कि तीनों अध्यादेशों के साथ सरकार व सरकारी एजेंसियां अनाज की खरीद में से बाहर हो जाएंगी। प्राइवेट कंपनियां व व्यापारी मनमर्जी के दाम पर फसलों की खरीद करेंगे। किसान खेती से बाहर हो जाएगा। कंपनियां उनकी जमीन को लेकर खुद खेती करेंगी व खपतकारों को कंट्रोल रेट पर मिलते अनाज से भी सरकार का नियंत्रण समाप्त हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री के पत्र पर दावा करने वाले शिअद के प्रधान सुखबीर बादल मुताबिक एमएसपी बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर समूचे तौर पर यह अध्यादेश रद नहीं होता तो पंजाब के मेहनत करने वाले किसानों व मजदूरों का हालत बद से बदतर हो जाएगी। इसलिए आज के समय में जोरदार संघर्ष की अति आवश्यकता है। इस मौके मनिदर पाल सिंह, प्रधान तेजिदर सिंह, सुरजा सिंह रत्तोके, हरदेव सिंह, बलविदर सिंह, छिदा सिंह व साहिब सिंह उपस्थित थे।