मनरेगा कांट्रेक्ट मुलाजिमों ने की पक्का करने की मांग
मनरेगा कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन द्वारा जिला प्रधान संजीव कुमार काकड़ा की अगुआई में पंचायत यूनियन ब्लॉक भवानीगढ़ के प्रधान भगवंत सिंह व ब्लॉक कमेटी सदस्य सरपंच गुरजंट सिंह को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।
जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर) : मनरेगा कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन द्वारा जिला प्रधान संजीव कुमार काकड़ा की अगुआई में पंचायत यूनियन ब्लॉक भवानीगढ़ के प्रधान भगवंत सिंह व ब्लॉक कमेटी सदस्य सरपंच गुरजंट सिंह को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई कि मनरेगा कर्मचारी पिछले 11 वर्षों से पंचायत विभाग में काम कर रहें हैं। गांव के 80 प्रतिशत विकास मनरेगा कर्मचारियों द्वारा किया जाता है, लेकिन फिर भी पंजाब सरकार उन्हें नियमित नहीं कर रही है। इस समय पूरे पंजाब में 1539 मनरेगा कर्मचारी काम कर रहे हैं। जिला प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि सरकार के सख्त रवैये के खिलाफ मनरेगा कर्मचारी दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय व दो दिवसीय जिला स्तरीय धरने लाएंगे। इस दौरान फील्ड व दफ्तरी काम ठप्प रखे जाएंगे। इस मौके पर जसप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, जगतार सिंह, पप्पू राम, महंगा सिंह, सुखजिदर पाल सिंह, गुरप्रताप सिंह, दर्शन सिंह, मेहर सिंह, अमर सिंह, सुखविदर सिंह आदि मौजूद थे।