नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर करवाती रही देहव्यापार, कुछ दिन बाद बदलवा देती थी ठिकाना
चार महिलाएं एक नाबालिग लड़की से देह व्यापार करवाती रही। इससे पहले वह उसे शराब पिलाती थी और फिर उसे ग्राहकों केे पास भेजा जाता था।
जेएनएन, संगरूर। नाबालिग लड़की को बाजार में एक महिला मिली तो उसने उसे अपने जाल में फंसा दिया। वह लड़की को अपने घर ले गई और फिर दो लोगों के साथ भेजा। दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला उसे एक अन्य महिला के घर भिजवाया और उससे देह व्यापार करवाया जाने लगा। दो अन्य महिलाएं भी उससे देह व्यापार करवाने लगी। उसे ग्राहक के पास भेजने से पहले वह उसे शराब व बीयर पिला देते थे।
लड़की जब इसका विरोध करती तो उसे धमकियां दी जाती। लड़की के घरवालों के बारे में उसका पता न चले इसके लिए उसे एक ही जगह नहीं रखा जाता था। कुछ दिन बाद ही लड़की का ठिकाना बदल दिया जाता था।लड़की किसी तरह से उनके चंगुल से छूटी और हिम्मत कर लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामलेे मेें पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
17 वर्षीय नाबालिग लड़की के मुताबिक तीन माह पूर्व उसकी मां पर चोरी का आरोप लगा तो पुलिस ने मां को जेल में डाल दिया। वह अपने पिता के पास घर पर परेशान रहती थी। एक दिन वह किसी काम से बाजार आई तो वहांं उसकी मुलाकात निशा नामक महिला से हुई, जिसने उससे उसकी परेशानी का कारण पूछा तो उसने सारी बात उसे बताई।
निशा ने लड़की से कहा कि वह उसे काम दिला देगी तथा उसकी मां की जमानत भी जल्द करवाने का भरोसा दिलाया। मां की जमानत का भरोसा दिलाकर निशा उसे अपने साथ ले गई। वह निशा के साथ उसके घर चली गई। कुछ दिन बाद निशा ने रात को उसे दो व्यक्तियों के साथ भेज दिया व कहा कि यह दोनों व्यक्ति तुम्हारी मां की जमानत करवा देंगे। यह भरोसा मिलने पर वह उनके साथ चली गई।
वह व्यक्ति उसे अनजान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के मुताबिक निशा ने एक माह तक उसे अपने साथ रखने के बाद संगरूर निवासी कमलजीत कौर केे घर भेज दिया। वह कभी अपने घर वापस आ जाती तो कमलजीत कौर उसे डरा-धमकाकर वापस यह धंधा करवाने के लिए बुला लेती।
करीब दो माह तक कमलजीत कौर ने उसे अलग-अलग व्यक्तियों के पास भेजा। वह हर व्यक्ति से पांच हजार रुपये लेती थी। निशा व कमलजीत कौर की सहेली रेणु व सोना ने भी उसे कई पुरुषों से संबंध बनाने के लिए भेजा। उसे शराब व बीयर पिला देह व्यापार के लिए भेजा जाता था। पुलिस ने निशा, कमलजीत कौर, रेणु व सोना निवासी संगरूर के खिलाफ पास्को एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कर रही है।