विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालेरकोटला में डीसी कार्यालय के बाहर आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत, संपत्ति विवाद की आशंका; जांच शुरू

Published: Sat, 04 Jul 2026 05:30 PM (IST)

डीसी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले विवेक जिंदल की उपचार के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. मालेरकोटला में व्यक्ति ने डीसी कार्यालय के बाहर आग लगाई।

  2. उपचार के दौरान 50 वर्षीय विवेक जिंदल की मौत हुई।

  3. पुलिस पारिवारिक संपत्ति विवाद के एंगल से जांच कर रही।

संवाद सूत्र, मालेरकोटला। मालेरकोटला में  डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले 50 वर्षीय विवेक जिंदल की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल, पटियाला भेजा गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में पारिवारिक संपत्ति विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवेक जिंदल अचानक कार्यालय के बाहर रुके और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। देखते ही देखते वह आग की लपटों से घिर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें- बुल्गारिया में सड़क हादसे में अमृतसर के युवक की मौत, पार्थिव देह देख टूटा परिवार; कर्ज लेकर भेजा था विदेश

आसपास के लोग बचाने पहुंचे

घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे विवेक जिंदल को तत्काल सिविल अस्पताल, मालेरकोटला पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाने शुरू कर दिए। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Satluj X Review: दिलजीत दोसांझ की 'सतलज' पर आ गया दर्शकों का रिएक्शन, किसी का पसीजा दिल तो किसी ने बताया 'प्रोपेगैंडा'

पारिवारिक संपत्ति विवाद से था परेशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवेक जिंदल लंबे समय से पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद से परेशान थे। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी जांच जारी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

थाना सिटी-1 के थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे राजिंदरा अस्पताल से विवेक जिंदल की मौत की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें- स्लोवाकिया में डूबने से अमृतसर के युवक मौत, ताबूत में बेटे को देख फूट-फूटकर रोया परिवार; नम आंखों से दी विदाई