Move to Jagran APP

ऐलान के 22 साल बाद भी स्थापित नहीं हुई महाराजा रणजीत सिंह प्रतिमा

शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के शासन जैसा शासन देने की दुहाई देने वाली कांग्रेस के कार्यकाल को बेशक पौने तीन वर्ष का समय गुजर गया है

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 11:19 PM (IST)
ऐलान के 22 साल बाद भी स्थापित नहीं हुई महाराजा रणजीत सिंह प्रतिमा
ऐलान के 22 साल बाद भी स्थापित नहीं हुई महाराजा रणजीत सिंह प्रतिमा

मनदीप कुमार, संगरूर

loksabha election banner

शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के शासन जैसा शासन देने की दुहाई देने वाली कांग्रेस के कार्यकाल को बेशक पौने तीन वर्ष का समय गुजर गया है, लेकिन महाराजा रणजीत सिंह के ननिहाल गांव बड़रुखां में महाराजा रणजीत सिंह का घोड़े पर सवार कांस्य की प्रतिमा स्थापित करने का वादा 22 वर्ष का लंबा समय गुजर जाने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है।

1997 में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के जन्मदिन पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने महाराजा रणजीत सिंह के जन्मस्थल गांव बड़रुखां में घोड़े पर सवार उनकी कांस्य प्रतिमा स्थापित करने व यादगारी पार्क बनाने का ऐलान किया था। 22 वर्ष का लंबा समय गुजर जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हो सका है। बेशक वर्ष 2014 में शेर-ए-पंजाब यादगारी पार्क व प्रतिमा लगाने के लिए चबूतरे का निर्माण करवाया गया, लेकिन इस चबूतरे पर आज तक महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित नहीं हुई।

वादे के विपरीत भेजी प्रतिमा, सभी ने नकारा

करीब अढ़ाई वर्ष पहले सरकार ने गांव की पूर्व पंचायत के पास महाराजा रणजीत सिंह की आदमकद प्रतिमा भेजी, लेकिन इस प्रतिमा में न तो महाराजा रणजीत सिंह को घोड़े पर सवार दिखाया गया तथा न ही यह कांस्य की है। महाराजा रणजीत सिंह की एक आंख चेचक के कारण खराब हो गई थी, लेकिन इस प्रतिमा में दोनों आंखों को सही दिखाया गया है। महाराजा रणजीत सिंह की शकल भी नहीं मिलती। पूर्व पंचायत सहित ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने कड़ा रोष जाहिर करते हुए प्रतिमा स्थापित करने से इंकार कर दिया। आज तक प्रतिमा पूर्व सरपंच के घर पर धूल फांक रही है। पूर्व सरपंच हरबंस कौर के पुत्र रणदीप सिंह मिटू ने मांग की कि एलान अनुसार महाराजा रणजीत सिंह की कांस्य की प्रतिमा जल्द से जल्द स्थापित की जानी चाहिए। कैबिनेट मंत्री समक्ष उठाया मुद्दा, जल्द लगेगी प्रतिमा

गांव के सरपंच कुलजीत सिंह ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की कांस्य की प्रतिमा स्थापित करने के लिए दस्तावेज संबंधित विभाग व कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला को सौंपे गए हैं। घोड़े पर सवार महाराजा रणजीत सिंह की कांस्य की प्रतिमा जल्द स्थापित होगी। - सरकार भूली जन्मदिन मनाना, गुरुघर में डाले जाएंगे भोग

सरकार की ओर से जन्मदिन पर कोई समागम का आयोजन नहीं किया जा रहा है, जबकि पंचायत व ग्रामीण मिलकर गुरुद्वारा शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश करवाया गया है, जिसके बुधवार को भोग डाले जाएंगे। गांव की समूह संगत शिरकत करेगी।

जल्द स्थापित होगी महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा

हलका इंचार्ज दामन बाजवा के पति हरमनदेव बाजवा ने कहा कि दशकों से लटक रही महाराजा रणजीत सिंह के कांस्य प्रतिमा को स्थापित करने की मांग को पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। जल्द ही सरकार महाराजा के ननिहाल गांव बडरुखां में यादगारी पार्क में कांस्य की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.