लोक इंसाफ पार्टी मोती महल का कल करेगी घेराव
अमरगढ़ (संगरूर) लोक इंसाफ पार्टी द्वारा एससी व बीसी छात्रों के वजीफे में घोटाले का मामला।
संवाद सूत्र, अमरगढ़ (संगरूर) : लोक इंसाफ पार्टी द्वारा एससी व बीसी छात्रों के वजीफे में घोटाला करने वाले मंत्री साधु सिंह धर्मसोत व डिप्टी डायरेक्टर परमिदर सिंह गिल को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सात सितंबर को पार्टी प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के पटियाला स्थित मोती महल का घेराव किया जाएगा। लोक इंसाफ पार्टी के जिला प्रधान गुरसेवक सिंह ने बताया कि दलितों के हक में बड़े-बड़े बयान देने वाले मंत्री खुद ही उनके घर में डाका डाल रहे हैं। ऐसे लोग गरीब बच्चों का हक खाकर इमानदार नेताओं के नाम पर भी धब्बा लगाते हैं, जिनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी वर्करों को घेराव में बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील की। इस मौके पर तरसपाल सिंह सीनियर उप प्रधान, हरदीप सिंह उप प्रधान, गुरतेज सिंह पंच, दर्शन सिंह पंच, चंद सिंह, इकबाल सिंह, हरजिदर सिंह प्रधान एससी विग, चरणजीत सिंह उपप्रधान यूथ विग, अंतरप्रीत सिंह, विक्की शर्मा अहमदगढ़ यूथ नेता, कर्मजीत सिंह प्रधान सर्किल अहमदगढ़, निर्भय सिंह यूथ नेता, चमकौर सिंह यूथ नेता अमरगढ़, अमरीक सिंह उप प्रधान, बेअंत सिंह उप प्रधान किसान विग, जगदीप सिंह सर्किल प्रधान, जसवीर सिंह मंडिया यूथ नेता आदि उपस्थित थे।