जोगिदर सिंह टेक्निकल सर्विस यूनियन के प्रधान बने
टेक्निकल सर्विस यूनियन डिवीजन दिड़बा की चुनाव बलविदर सिंह उप प्रधान सर्कल संगरूर की अगुआई में हुई
संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर) : टेक्निकल सर्विस यूनियन डिवीजन दिड़बा की चुनाव बलविदर सिंह उप प्रधान सर्कल संगरूर की अगुआई में हुई, जिसमें सबसे पहले यूनियन के स्वर्गीय साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। पश्चात कैशियर कुलविदर सिंह ने ढाई वर्षों के कार्य की रिपोर्ट पेश की, जिसे सभी ने हाथ उठाकर पास किया। इस दौरान कमेटी प्रधान जोगिदर सिंह ने कमेटी भंग करके हाउस की कार्रवाई शुरू की, जिसमें सभी डेलिगेट शामिल हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से जोगिदर सिंह को प्रधान, दर्शन सिंह को उप प्रधान, अमनदीप सिंह को सचिव, हाकम दास को सहायक सचिव, कुलविदर सिंह को कैशियर चुना गया। अंत में जोन नेता बलविदर सिंह, कुलविदर सिंह, रघविदर सिंह, संत सिंह, बलवंत शर्मा, हरचरण सिंह ने नई चुनी डिवीजन कमेटी को बधाई दी।