जतिदर सूद को प्रगतिशील अध्यापिका से सम्मान से नवाजा गया
अहमदगढ़ (संगरूर) विक्टोरिया पब्लिक स्कूल लहरा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और मील पत्थर स्थापित किया।
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ : (संगरूर) : विक्टोरिया पब्लिक स्कूल लहरा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और मील पत्थर स्थापित किया। स्कूल की अध्यापिका जतिदर सूद को शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिगला ने प्रगतिशील अध्यापिका के सम्मान से सम्मानित किया। प्राइवेट अनएडिड स्कूल एसोसिएशन के कार्यक्रम में पंजाब भर से 100 अध्यापकों ने शिरकत की। रोटरी क्लब अहमदगढ़ ने जतिदर सूद को नेशनल बिल्डर अवार्ड अध्यापक दिवस पर दिया गया था। जतिदर सूद ने समाज में आजकल की समस्याओं, चुनौतियों व उनसे बचाव के तरीके के बारे में अपने विचार पेश किए। उन्होंने सामाजिक बुराइयों को शिक्षा से जोड़ कर उन्हें दूर करने की कोशिश पर ध्यान आकर्षित किया है। स्कूल मैनेजमेंट, प्रिसिपल व अध्यापकों ने शुभकामनाएं दी।