पंजाब के संगरूर में कम अंक आने से 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, जहरीला पदार्थ निगल दी जान
सुनाम के गांव बलरां में 12वीं की एक छात्रा ने परीक्षा में कम अंक आने के कारण जहरीला पदार्थ निगल ...और पढ़ें
-1792369756785_m.webp)
12वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान। सांकेतिक फोटो
HighLights
12वीं की छात्रा ने परीक्षा में कम अंक आने पर जहरीला पदार्थ निगला।
सुनाम के अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा की दुखद मौत हो गई।
पुलिस ने पिता के बयान पर बीएनएसएस धारा 194 के तहत कार्रवाई की।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। मूनक के नजदीकी गांव बलरां स्कूली परीक्षा में कम अंक आने के बाद नाबालिग छात्रा ने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। रविवार सुबह सुनाम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना मूनक के सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि गांव बलरां की जसमीत कौर 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल की परीक्षा में किसी कारण उसके अंक कम आए थे। इसी बात को लेकर उसने 14 अक्टूबर को घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
पता चलने पर स्वजन उसे उपचार के लिए लहरागागा, टोहाना व सुनाम के अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। रविवार को शहीद ऊधम सिंह सिविल अस्पताल सुनाम में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। सहायक थानेदार ने बताया कि छात्रा के पिता बब्बू सिंह के बयान पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।
