होली महोत्सव को लेकर निकाली जा रही प्रभातफेरी
सुनाम श्री हरिदास निकुंज बिहारी सेवा समिति सुनाम द्वारा आगामी 7 मार्च को दूसरा होली महोत्सव की तैयारी जारी।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : श्री हरिदास निकुंज बिहारी सेवा समिति सुनाम आगामी सात मार्च को दूसरा होली महोत्सव संबंधी अध्यक्ष राजीव मक्खन, चेयरमैन अमित कौशल की अगुवाई में प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को इन प्रभात फेरियों का ग्रीन सिटी कालोनी, अरोड़ा कालोनी, इंदिरा बस्ती, गोपाल नगर, गोशाला, पुरानी अनाज मंडी व अन्य कई स्थानों पर फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया।
संस्था चेयरमैन अमित कौशल ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम लोगों को आस्था के साथ साथ आपसी प्रेम प्यार व भाईचारे को भी बढ़ाते हैं। सचिव नवीन गर्ग, अशोक कांसल, गोपाल सिगला ने बताया कि शहर भर में इस होली के उत्सव को लेकर भारी उत्साह है। गुरप्रीत सन्नी, पुनीत गोयल, राजेश कुमार ने लोगों से अपील की कि जिन श्रद्धालुओं के घर में लड्डू गोपाल रखें हैं वह अपने-अपने लड्डू गोपाल को साथ जरूर लेकर आएं व बांके बिहारी संग होली का आनंद लें। प्रदीप गर्ग, हरीश गेरा, सुनील खीपला, शाम सुंदर ने बताया कि शहर के लोगों के इस संस्था के प्रति बढ़ रहे विश्वास का प्रतीक है कि संस्था द्वारा करवाए जा रहे कार्यक्रम अपनी एक अलग छाप छोड़ रहे हैं।
इस बारे में दीपक कांसल, करण बबला, मुनीश गुप्ता ने बताया गया कि दूसरा होली महोत्सव सात मार्च शिव निकेतन धर्मशाला सुनाम में मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं, जिसमें जुगल जोड़ी सरकार (राधा कृष्ण) की छवि वृन्दावन, भव्य फूलों का दरबार व फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
उमेश सिगला, दीपइंद्र जोशी ने बताया कि श्री कुंजबिहारी दास महाराज जी (श्रीधाम वृंदावन), श्री त्रिलोकी नाथ पागल (श्रीधाम वृन्दावन) व बाबा चित्र विचित्र के परम शिष्य भईया प्रेम स्नेही, पहुंचेंगे। इस मौके पर अमित डोगरा, आरएन कांसल, मुकेश कांसल, रजत जैन, प्रभात जैन, पुनीत गोयल, रोहित गर्ग, दीपक कांसल, राजेश राजू, मनदीप, हैप्पी गोयल, हरीश पुरी, सतीश, प्रहलाद बिट्टू आदि उपस्थित थे।