भाजपा को हरियाणा में शिअद से समझौता न होने का नहीं कोई नुकसान: बराला
संवाद सहयोगी संगरूर मैने हरियाणा के विधान सभा के नतीजों के बाद अपने पद से अस्तीफा नहीं दिया।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
मैने हरियाणा के विधानसभा के नतीजों के बाद अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि यह केवल अफवाह है। यह खुलासा भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रांतीय प्रधान सुभाष बराला ने किसान विंग भाजपा के राष्ट्रीय नेता सतवंत सिंह पुनिया के घर पर कही।
बराला बुधवार को पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान स्व. कमल शर्मा के घर शोक व्यक्त करने जाने संबंधी पहुंचे हुए थे। हरियाणा में भाजपा द्वारा बहुमत हासिल न करने संबंधी पूछे गए सवाल के बारे में उन्होंने कहा वह बहुमत न मिलने के कारणों का पता लगा रहे हैं। सरकार में शामिल जननायक जनता पार्टी के सरकार चलाने के मुद्दों पर सहमति बनाई जा रही है। उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया कि भाजपा को शिअद से हरियाणा में समझौता न होने से कोई नुकसान हुआ है। हरियाणा के मुद्दे ही अलग हैं, इसलिए शिअद से समझौता नहीं हो सकता। जब शिअद चुनावों में समझौता हुए बिना बाहर से उनकी हिमायत करती है तो भाजपा को फायदा होता है। हरियाणा में शिअद के साथ समझौता न होने के कारण पंजाब में भाजपा-शिअद गठजोड़ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि घुमंतू आदिवासियों को बसाने के किए गए वादे को हर हाल में पूरा किया जाएगा। वह इन लोगों को समझा रहें हैं कि वह एक जगह रहने का मन बना लें, ताकि हरियाणा सरकार उन्हें घर भी बनाकर देगी। सरकार उन्हें रोजगार देने के प्रबंधों के अतिरिक्त उनके बच्चों को शिक्षा के मौके प्रदान करने के अलावा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयत्नशील है। इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता अमनदीप पुनिया, पार्षद विनोद कुमार बोदी, ज्ञानचंद सैणी, संदीप मलाणा, भूपिदर सिंह संधू व प्रदीप कुमार धूरी उपस्थित थे।