विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: संगरूर में मिठाई का लालच देकर 7 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी ग्रंथी गिरफ्तार

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:41 AM (IST)

संगरूर के लेहल कलां गांव में एक ग्रंथी पर 7 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बच्ची की ...और पढ़ें

ग्रंथी पर 7 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार।

ग्रंथी पर 7 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार।

HighLights

  1. 7 वर्षीय बच्ची से ग्रंथी ने की कथित छेड़छाड़

  2. मिठाई का लालच देकर अनुचित हरकतें करने का आरोप

  3. पुलिस ने आरोपी ग्रंथी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)। पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा थाना क्षेत्र के गांव लेहल कलां में 7 वर्ष की बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि उसकी लड़की गुरुघर के ग्रंथी सेवक के लड़के के साथ खेलने गई थी। घर लौटने पर उसके चेहरे पर लाल निशान थे और वह कांप रही थी।

मिटाई का लालच देकर किया गलत काम

परिवार के पूछने पर बच्ची ने बताया कि ग्रंथी ने उसके चेहरे पर काटा था। ग्रंथी ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर उसके साथ अनुचित हरकतें कीं। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लहरागागा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम मेले में लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट पर बवाल, एएसआई और कॉन्स्टेबल पर केस

यह भी पढ़ें- सूरत: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, युवक को भीड़ ने पीटा; पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा