समाज सेवा सोसायटी ने 25 परिवारों को दिया राशन
संवाद सहयोगी अहमदगढ़ (संगरूर) समाज सेवा सोसायटी अहमदगढ़ द्वारा प्रधान रछपाल सिंह जसपाल सिंह ने सम्मानित किया।
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : समाज सेवा सोसायटी अहमदगढ़ द्वारा प्रधान रछपाल सिंह, जसपाल सिंह, कुलविदर सिंह, अरूण शैली की अगुआई में 19 वां राशन वितरण समारोह का आयोजन कुंदन लाल जैन समाध में किया गया। इस अवसर पर 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया। लॉकडाउन के चलते संस्था ने घर-घर राशन वितरण किया। संस्था के प्रधान रछपाल सिंह ने कहा कि दानी सज्जनों की सहायता से जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाया जाता है। संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवार को यह राशन वितरण का प्रोग्राम दानी सजनों के सहायता से निरंतर चलता रहेगा व स्कूल के बच्चे की भी सहायता की जा रही है। सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जा रही है यह सराहनीय है। इस अवसर पर अध्यक्ष रछपाल सिंह, अरुण शैली, कुलविदर सिंह, गगनदीप गर्ग, मोनू महोली, कृष्ण चाटली, सन्नी गर्ग, रुबी गरचा, राजन वर्मा, गगन गर्ग, भाजपा नेता कपिल बांसल, तुषार वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, विजय वर्मा, जसपाल सिंह छपार, मनप्रीत सिंह विर्दी, साहिल जिदल, सचिन वर्मा, दविदर शर्मा, दविदर जंडाली, सोनी सियाड़, सिम्मी सियाड़, रामजीत सिंह, अमन अत्री, बंटी अत्री, अरविद शर्मा, जसविदर सिंह, राजू छपार, माना छपार, इंद्र सिंह सेखों, एडवोकेट बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।