Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तूं जल्दी आना.. के जयघोष में किया गणपति की मूर्ति का विसर्जन

सुनाम मंदिर इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम सुनाम में श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में समागम मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:59 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 05:59 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तूं जल्दी आना.. के जयघोष में किया गणपति की मूर्ति का विसर्जन
गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तूं जल्दी आना.. के जयघोष में किया गणपति की मूर्ति का विसर्जन

जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : मंदिर इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम सुनाम में श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में समागम मनाया गया। इस कड़ी में पंडित संतोष कुमार (संतोष) ने विधि पूर्वक पूजा अर्चना करवाई गई। इस शुभ अवसर पर श्री गणेश जी महाराज की विसर्जन यात्रा से पहले विशेष पूजा अर्चना व हवन यज्ञ किया गया। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य प्रवेश अग्रवाल व अमन बांसल ने बताया कि श्री बाला जी महिला संकीर्तन मंडली द्वारा प्रतिदिन श्री गणेश जी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। इसके पश्चात श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ, श्री गणपति जी महाराज की आरती की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया से सारा माहौल गुंजायमान हो उठा। इसके बाद श्री गणपति जी महाराज को मोदक, लड्डू इत्यादि का भोग लगाया गया। श्री बाला जी संकीर्तन मंडली ने मंदिर ट्रस्ट को 11000 रुपये का विशेष सहयोग दिया। कीर्तन मंडली की मनीषा गोयल, रमन गोयल, सीमा बांसल, सुमन, ऋतु बांसल, रेनू, आशिमा गोयल, नीरू गर्ग, रितु गोयल, सोनिया, प्रीति को मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस शुभ कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।

loksabha election banner

गौरव बांसल जनालिया ने बताया कि इस शुभ अवसर पर विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे दामन थिद बाजवा हलका इंचार्ज सुनाम ने नारियल फोड़ कर यात्रा का शुभारंभ किया व यात्रा को झंडी देकर रवाना किया उनके साथ जिला संगरूर इंडस्ट्रीयल चैंबर के प्रधान घनश्याम कांसल, मनीश (सोनी) उपप्रधान व्यापार सेल पंजाब भी श्री गणेश जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे 7 गौरव जनालिया ने सभी आए हुए मेहमानों का स्वागत किया उन्होंने बताया कि फूलों, रंगों, गुलाल से होली खेलते हुए शोभायात्रा श्री बालाजी धाम मंदिर से चलकर हरा मार्ग, इंदिरा बस्ती, श्री रामेश्वर शिव मंदिर, जाखल रोड से होते हुए छाजली रोड स्थित नहर पर पहुंची, वहा पर भक्तों ने श्री गणेश जी महाराज की आरती की व गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना जयकारे लगाकर सारा माहौल श्री गणपति महाराज जी के रंगों में रंग गया। सभी भक्तों ने नाच कर अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। इस शुभ अवसर पर नवीन गर्ग, वरूण कांसल, रजत जैन, सुरिदर सिगला, देवराज सिगला, संजीव नागरा, ललित गर्ग, विकास कांसल, शीतल मित्तल, पाला सिंह, राजीव जैन, सुभाष बांसल, राजा हांडा, गुलशन गुप्ता, राजेश बांसल, अर्श शर्मा, बलविदर हांडा, नारायण शर्मा, वंश गोयल, युवी गोयल, भाविका बांसल, महक बांसल, हरीश गर्ग, रेणु मित्तल, मंजू बांसल, पूजा गोयल, परिका कांसल, शिल्पा जैन आदि ने श्री गणेश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.