आढ़ती बोरियों में भर रहा था अधिक गेहू, किसान यूनियन ने पकड़ा
संवाद सूत्र भदौड़, बरनाला : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर ¨सह कह रहे हैं कि किसानों को मंडि
संवाद सूत्र भदौड़, बरनाला :
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर ¨सह कह रहे हैं कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, लेकिन मार्केट कमेटी के वेयर हाऊस के खरीद केंद्र जंगियाना में अधिक गेहूं तोल कर किसानों को दोनों नुकसान पहुंचा रहें हैं।
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने मंडी में आढ़तियों को अधिक गेहूं तोलते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया व विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया।
यह है पूरा मामला
भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के कुलवंत ¨सह मान, वजीर ¨सह, सिंदा ¨सह और काला जैद ने मीडिया को बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव जंगियाना के खरीद केंद्र में एक आढ़तिया मंडी में गेहूं को अधिक तौल कर रहा है और जब किसान यूनियन के नेताओं ने कुछ बोरियों का वजन चेक किया तो बोरियों में क्रमवार 7 किलो, 5 किलो, 4 किलो, 3 किलो, 1 किलो 300 ग्राम, 500 ग्राम तक अधिक गेहूं डाल कर किसान से ठगी की गई थी। किसान यूनियन ने आढ़ती को काबू कर विभाग के अधिकारियों को बुलाकर दोबारा जांच करवाई।
अधिकारियों ने आढ़ती को लगाया जुर्माना
मार्केट कमेटी के सचिव जसवंत ¨सह ने बताया कि उन्होंने मुख्त्यार ¨सह, सुखमन्दर ¨सह और हरमेल ¨सह मंडी सुपरवाइजर से ली रिपोर्ट के अनुसार गुरदेव ¨सह एंड संज की आढ़त के दौरान तौल अधिक पाया। उन्होंने कहा कि 304 के करीब बोरी में अधिक गेहूं डाली हुई थी व किसान नाहर ¨सह निवासी सुरजन ¨सह निवासी जंगियाना की साढ़े सात ¨क्वटल का चूना लगाया गया था। उन्होंने बताया कि किसान को इस गेहूं का अलग से रूपया मिलेगा व आढ़तिए को 2000 और तोले को 500 रुपये जुर्माना किया गया है। आढ़तिए गुरदेव ¨सह ने बताया कि वजनी कंडे में फर्क था जिसे ठीक करवा दिया है।