पांच लोगों ने हमला कर दंपती का किया घायल
बरनाला सोमवार शाम को पांच व्यक्तियों ने एक युवक के घर में दाखिल होकर उस पर व उसकी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिस कारण दंपति घायल हो गए। पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि उसका केसी रोड़ पर घर है वह शाम को अपने परिवार सहित घर पर था कि अचानक पांच व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिस कारण वह व उसकी पत्नी सपना घायल हो गए।
संवाद सूत्र, बरनाला : सोमवार शाम को पांच व्यक्तियों ने एक युवक के घर में दाखिल होकर उस पर व उसकी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि उसका केसी रोड़ पर घर है, वह शाम को अपने परिवार सहित घर पर था कि अचानक पांच व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिस कारण वह व उसकी पत्नी सपना घायल हो गए। उसे आस-पास के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल बरनाला ने बताया कि इस घटना संबंधी रुका थाना सिटी-1 भेज दिया गया है। मारपीट करने वाले व्यक्तियों की पहचान हैप्पी, अनिल, सिघम, विक्की के तौर पर हुई है व उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति था। उसने बताया कि इस मारपीट की वजह पुरानी रंजिश है।