कांस्टेबल पर फाय¨रग करने वालों पर मामला दर्ज
संगरूर थाना सिटी संगरूर के करीब मौजूद किला मार्केट में बुधवार शाम पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पर फाय¨रग करने वाले दो अज्ञात व्यक्तियों समेत चार के खिलाफ ईरादा-ए-कत्ल का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
थाना सिटी संगरूर के करीब मौजूद किला मार्केट में बुधवार शाम पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पर फाय¨रग करने वाले दो अज्ञात व्यक्तियों समेत चार के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। जानकारी अनुसार पंचायत भवन में रखे बैलेट पेपरों की गार्ड ड्यूटी पर तैनात गुर¨सपल ¨सह निवासी कोकोमाजरी (सुनाम) देर शाम को शहर की किलो मार्केट में पहुंचा। यहां पहुंचे कुछ युवकों से उसकी बहस हो गई, जिसके बाद तकरार बढ़ गई। कर्म लहल निवासी किशनबाग कालोनी व संदीप उर्फ मेंटल निवासी प्रेम बस्ती संगरूर ने गुर¨सपल पर पिस्तौल से फाय¨रग कर दी। गुर¨सपल के तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने गुर¨सपल के बयानों के आधार पर कर्म लहल व संदीप मेंटल सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया।