छाजली रेलवे ट्रैक पर डटे किसान
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) गांव छाजली में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने धरना लगाया।
अजय जिदल, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : गांव छाजली में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में तालमेल प्रोग्राम तहत रेल रोको आंदोलन तहत वीरवार को छाजली ट्रैक पर धरना लगाया। तीन दिवसीय संघर्ष के पहले दिन भारी संख्या में किसान एकत्रित होकर लुधियाना-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाकियू एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिदर सिंह उगराहां विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए विधेयक से किसान-मजदूरों व आढ़तियों सहित विभिन्न वर्गों पर बुरा असर पड़ेगा व मौजूदा समय में सरकारें सरकारी खरीद से भाग रही हैं। यह आंदोलन पंजाब के नाभा, बरनाला, मानसा व छाजली में संगठन ने आज से शुरू किया गया, यह आंदोलन 26 सितंबर तक जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह गंढुयां, दरबारा सिंह छाजला, बहाल सिंह ढींडसा, जगतार सिंह कालाझाड़, जसवंत सिंह तोलावाल, मनजीत सिंह घराचों, राम ढींडसा, दर्शन सिंह शादीहरी, गोबिदर सिंह मंगवाल, हरबंस सिंह लड्डा, सरबजीत सिंह व अमरजीत सिंह आदि सहित भारी संख्या में किसानी महिलायें व जत्थेबंदी सदस्य उपस्थित थे।